फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Conspiracy to destroy Indian culture with lewd songs: Naval Giri

हाथरस : भद्दे गीतों से भारतीय संस्कृति को नष्ट करने की साजिश: नवल गिरी

Sun, 26 Dec 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Conspiracy to destroy Indian culture with lewd songs: Naval Giri
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

भारत में अभी हाल ही में एक गाना राधिका नाची रे रिलीज हुआ है, जिसमें एक अभिनेत्री ने गंदा डांस किया है। हमने इस गाने का पुरजोर विरोध किया है। ऐसे गानों से भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को नष्ट करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, ऐसे लोग हमारी संस्कृति व और सनातन धर्म को नष्ट करना चाहते हैं। पूरे विश्व में सनातन धर्म सबसे पहले आता है। सारे लोग सनातन धर्मी हैं। भारत राम और कृष्ण और संतों की भूमि है।
यह बातें नगर के श्री वासुदेव विद्या मंदिर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बैनर तले स्वराज्य अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हिंदू सम्मेलन में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर नवल गिरी जी महाराज ने कहीं। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व भारत की ओर देखता है। गीता ग्रंथ को पूरा विश्व जानता है और गीता से पूरा विश्व सबक लेता है।
विज्ञापन

पूरे देश में कृष्ण और राम पूजे जाते हैं। भारत प्रेम और त्याग की भूमि है, लेकिन अफसोस है कि षड्यंत्रों द्वारा भारत को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। दिल्ली में एक व्यक्ति भारत के टुकड़े की मांग करता था, जबसे योगी मोदी की सरकार बनी है, तब से ऐसे सारे लोग शांत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी-मोदी की सरकार में राम मंदिर बन रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ है। कभी किसी ने नहीं सोचा था कि काशी इतना सुंदर हो जाएगा। कहा कि, अब मथुरा का भी नंबर है। मथुरा भी सुंदर होगा और मथुरा में भी विश्व का सबसे अच्छा मंदिर बनेगा।
उन्होंने कहा कि भारत में लव जेहाद का सबसे बड़ा खेल खेला जा रहा है, आप लोग कहां सो गए हो, कहां खो गए हो। आप लोग अपनी ताकत और अपनी शक्ति को कहां भूल रहे हो। आप लोग के बीच में रहकर कोई राम बनकर आ जाता है तो कोई श्याम बनकर आ जाता है और हमारी बहन बेटियों के साथ खिलवाड़ करता है।
हमारी बहन-बेटियों के साथ जो लव जेहाद का घिनौना खेल चल रहा है, उसका मुुंहतोड़ जवाब देना होगा, हम ये कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि हमने अब जवाब नहीं दिया तो कभी नहीं दे पाएंगे। संघ ने हिंदुओं को जगाने और हिंदुओं में एकता बढ़ाने और भारत को बनाने का काम किया है। संघ व विहिप के लोग राष्ट्र के लिए काम कर रहे हैं। कहा कि भारत की संस्कृति नहीं है कि हमारे यहां वृद्धाश्रम होने चाहिए। ये विदेश की संस्कृति है।
उन्होंने कहा कि हमारे धर्म पर कितनी ही उल्टी सीधी फिल्में बन जाती हैं। चार पांच खानों ने मिलकर पूरी फिल्मी दुनिया को खत्म कर दिया है। ये हिंदू बेटियों के साथ विवाह कर लेते हैं और हम लोग इनको अपना हीरो मानते हैं, लेकिन आखिर क्यों हम इनका विरोध नहीं करते। हमें इनका विरोध करना होगा और इनकी फिल्मों का बहिष्कार होना चाहिए।
देश में पीके और ओह माई गॉड जैसी फिल्में नहीं बननी चाहिए। महामंडलेश्वर ने खुले मंच से चेतावनी दी कि अगर हो ताकत तो वृंदावन में लव जेहाद करके दिखाओ, उनको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के प्रांत सामाजिक सद्भाव प्रमुख हरीशंकर जी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भारत माता के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया।

इस मौके पर नगर व्यवस्था प्रमुख राकेश गर्ग, दिनेश बंसल, नगर संघ चालक किशन गोपाल , विभाग प्रचारक जितेंद्र, दिलीप गौतम, अवधेश, सुधीर गर्ग, रवि, रविंद्र, विशाल, टीकम, शकुंतला गौतम, आरती गौतम, अर्जुन, पूर्व संघ चालक रामदत्त मिश्रा, राजकुमार, मुनेश कटारा, जीतपाल, रमेश चौधरी, सौमिल, डॉ. देवेश चौधरी, योग प्रमुख धर्मेंद्र जी, अरुणेश वार्ष्णेय, संजय सहारा, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, उप्र कृषिक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि जैसवाल, किशोर जैसवाल, प्रमोद तायल, पवन अग्रवाल, गुड्डू चौधरी, मनीष गौतम, राजू जैसवाल, विशाल सिंह, विश्वजीत चौहान, दिवाकरस्वरूप शर्मा, अरविंद चौधरी, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, गौरीशंकर गौतम, प्रीती चौधरी, हंवीर सिंह प्रधान, ओमवीर सिंह प्रधान, सत्यप्रकाश गोस्वामी, बंटी चौधरी, विनोद चौहान, सुनील गौतम, दिनेश त्यागी, रविंद्र चौधरी, राजेंद्रपाल एडवोकेट, महेंद्र सिंह आचार्य, अजीत कुमार, रवि, पम्मी, डॉ. योगेश शर्मा सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed