फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Congressmen of the district will participate in the pledge meeting on 14th

हाथरस : 14 को प्रतिज्ञा सभा में भाग लेंगे जिले के कांग्रेसी

Fri, 12 Nov 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Congressmen of the district will participate in the pledge meeting on 14th
हाथरस : प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर बैठक करते कांग्रेस के पदाधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 14 नवंबर को बुलंदशहर में प्रतिज्ञा सभा करेंगी। यहां से भी काफी कांग्रेसी इस सभा में भाग लेंगे। इसको लेकर बृहस्पतिवार को यहां राधाकृष्ण कृपा भवन पर एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने की।
बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया, प्रदेश सचिव अमित सिंह ने बताया कि 14 नवंबर को बुलंदशहर में प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा सभा करेंगी। इसमें संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी को भाग लेना है।
विज्ञापन

बैठक संगठन के लिए बहुत अहम है। इन पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि जो भी पदाधिकारी पार्टी के कार्यक्रमों में निष्क्रियता लाएगा।
वह अपने को पद मुक्त समझे। प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह ने ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों से अलग-अलग वार्ता कर 14 नवंबर को बुलंदशहर जाने की रूपरेखा तय की। बैठक में महिला इकाई की जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ,शहर अध्यक्ष सलमा बेगम, सेवादल जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल शर्मा, शहर अध्यक्ष आरके राजू, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद, जिलाध्यक्ष निखिल भर्ती पाठक, शहर अध्यक्ष दीपक कुमार राणा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, शहर अध्यक्ष देवांग दीक्षित, धीरेश दीक्षित, चौधरी उदल सिंह, अनुज शर्मा, जितेंद्र गौतम एडवोकेट, मनीष दीक्षित एडवोकेट, अनुज संत, कुलदीप कुमार सिंह, अविनाश पचौरी, सुनील शर्मा आदि काफी कांग्रेसी मौजूद थे। संचालन नगर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed