{"_id":"62b9ef871f037e4c753e6c48","slug":"hathras-congressmen-gave-memorandum-against-agneepath-plan-sikandhra-rahu-news-ali29482923","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को एसडीएम अंकुर वर्मा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के जरिये इस योजना को वापस लेने की मांग की। इस दौरान मौके पर भारी मात्रा में फोर्स की तैनाती की गई। ज्ञापन के जरिये कांग्रेसियों ने कहा कि इस योजना से हमारी सेना तथा दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए सेना में जाने वाले युवाओं का मनोबल टूटा है।
इस योजना से नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। चार वर्ष की नियुक्ति का जो प्रावधान है उससे नौजवानों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। देश के नौजवानों के हित में कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करते हुए इसे वापस लेने की ताव्र मांग करती है।
वापस न लेने पर पार्टी सड़कों पर निकल कर इसका विरोध करेगी और इसकी जिम्मदारी शासन व प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में नवेद खान, अखलाक भारती, सत्यप्रकाश शर्मा, श्रीकृष्ण, रिहान, यासीन, सूफी मुवीन, शाहिद आदि थे।