{"_id":"60ba77dc8ebc3ed71b435eb7","slug":"hathras-congressmen-demand-universal-free-vaccination-hathras-news-ali264721881","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कांग्रेसियों ने की यूनिवर्सल मुफ्त टीकाकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कांग्रेसियों ने की यूनिवर्सल मुफ्त टीकाकरण की मांग
विज्ञापन
हाथरस : प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन देते कांग्रेसी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रतिदिन एक करोड़ टीकाकरण सुनिश्चित करने और देश के हर नागरिक को यूनिवर्सल मुफ्त टीकाकरण दिलवाने के लिए शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी अधिकारी (ओसी) कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने कहा कि कोविड-19 ने लगभग हर भारतीय परिवार को अप्रत्याशित तबाही दी है। मोदी सरकार ने कोरोना वायरस की अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया।
वास्तविकता यह है कि केंद्र की भाजपा सरकार कोविड-19 के गलत प्रबंधन की दोषी है। यही नहीं टीकों की खरीद में सरकार ने जानबूझकर एक डिजिटल डिवाइड पैदा किया, जिससे टीकाकरण की प्रक्रिया धीमी हो गई है। केंद्र सरकार ने विभिन्न कीमतों के स्लैब बनाने में जानबूझकर मिलीभगत की यानी एक ही टीके के लिए अलग-अलग कीमतें तय कीं, जिससे आम आदमी से आपदा में लूट की जा सके।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद, महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष विष्णु कुमार, मुवीन खान, गोविंद शरण चतुर्वेदी, संदीप कश्यप, कपिल नरूला, दिनेश कुमार, कपिल कुमार, सरिता सिंह, संजय कप्तान, आकाश पौरूष, लाखन सिंह, देवेंद्र शर्मा, शशि गुरु, मधुर मनोहर शर्मा, पन्नालाल, रीना कप्तान आदि थे।