फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Conference of operators of educational institutions will be held in Agra in November

हाथरस : नवंबर में आगरा में होगा शिक्षण संस्थाओं के संचालकों का सम्मेलन

Fri, 15 Oct 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Conference of operators of educational institutions will be held in Agra in November
हाथरस : भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों का होता स्वागत। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दुर्गा नवमी पर बृहस्पतिवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक हुई। सभी विधानसभा क्षेत्रों से कम से कम 100 शिक्षण संस्थाओं को जोड़ने पर विचार किया गया। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने सभी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के संयोजकों का फूलमालाएं पहनाकर और अंग वस्त्र भेंटकर सम्मान किया।
इस मौके पर प्रदेश संगठन के निर्देशों का पालन करने पर बल दिया गया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, भूरा पहलवान आदि उपस्थित रहे। शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के नवनियुक्त संयोजक व सहसंयोजक जयपाल सिंह चौहान, रामू प्रसाद शर्मा, रविंद्र पाल सिंह चौहान को जल्द ही विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नियुक्त पर विचार करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

नवंबर माह में आगरा में शिक्षण संस्थान के संचालकों का सम्मेलन होगा। इसे उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव संबोधित करेंगे। दिसंबर माह में लखनऊ में प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान संचालकों का महा सम्मेलन होगा। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हाथरस विधानसभा के गौरव सेंगर, सिकंदराराऊ विधानसभा के रामवीर सिंह राजपूत, सादाबाद विधानसभा के डॉ. रमेश चंद्र उपाध्याय नियुक्त किए गए। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के तीन सौ संस्थान संचालक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed