फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Complete the stuck audit in 60 gram panchayats soon

हाथरस : 60 ग्राम पंचायतों में अटके ऑडिट को जल्द करें पूरा

Sun, 17 Apr 2022 11:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Complete the stuck audit in 60 gram panchayats soon
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020-21 के तहत ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की ऑडिट प्रक्रिया को पूरी किए जाने के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने लेखा परीक्षा विभाग व एडीओ पंचायत के साथ बैठक की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2020-21 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों के सापेक्ष अटकी 60 ग्राम पंचायतों की ऑडिट को पूरा करने के लिए दस्तावेजों को लेखा परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
शासन स्तर से जिले की ग्राम पंचायतों में विभिन्न मदों में विकास कार्य के लिए धनराशि का आवंटन किया जाता है। इस धनराशि को खर्च किए जाने के लिए मानक का भी निर्धारण किया गया है। इस निर्धारण के सापेक्ष धनराशि के खर्च होने का पूरा आकलन ऑडिट के जरिये लगाया जाता है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020-21 में ग्राम पंचायतों में आई धनराशि के सापेक्ष खर्च धनराशि का ऑडिट लेखा परीक्षा विभाग की ओर से किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2020-21 की 60 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनका ऑडिट अभी तक नहीं हो सका है। इसे लेकर जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) जीडी जैन ने लेखा परीक्षा विभाग व एडीओ पंचायतों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिए कि अपने अपने ब्लॉक की ग्राम पंचायतों की ऑडिट पूरी कराएं। इस ऑडिट प्रकिया में लापरवाही बरतने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करें। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 की ऑडिट प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसे लेकर भी दस्तावेज लेखा परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed