फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: cold wave raging continues and rolled mercury

हाथरस: शीत लहर का प्रकोप जारी और लुढ़का पारा

Sat, 28 Dec 2019 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: cold wave raging continues and rolled mercury
हाथरस: ठंड में मुरसान गेट पर अलाव पर तापते लोग। - फोटो : HATHRAS
तीन पर पहुंचा पारा, लोगों ने आंच का लिया सहारा
विज्ञापन

शीत लहर का प्रकोप जारी और लुढ़का पारा
शहर में अभी कई प्रमुख चौराहों पर नहीं जल रहे अलाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शीत लहर का प्रकोप जारी है। दिन पर दिन पारा लुढ़कने के साथ सर्दी और गलन बढ़ गई है। शहर में अभी कई प्रमुख चौराहों पर अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से भी लोग परेशान हैं। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 14 व न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
दिसंबर माह के अंत में शीतलहर का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ रहा है। तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 14 व न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सर्द हवाएं व गलन से आमजन का जन जीवन बेहाल हो गया है। सर्दी के मारे पशु पक्षी भी काफी परेशान है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह धूप देरी से निकली। इस कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। लोग देरी से आफिसों को रवाना हुए। कार्यालयों में भी फरियादियों की कमी रही। सर्द हवाएं लोगों के शरीर में नश्तर की तरह चुभ रही थी। शाम को सूर्यास्त के बाद फिर से गलन बढ़ गई। जो लोग जरूरी काम से निकले वह पूरी तरह गर्म कपड़ों से लदे हुए थे। अधिकांश लोग सर्दी से बचने के लिए जल्दी घरों को चले गए। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में हीटर, ब्लोअर आदि का सहारा लेते रहे। शहर के अधिकांश सार्वजनिक स्थलों पर अलाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इस कारण बेसहारा लोग सर्दी से बचने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी अलाव जलवाने की मांग लोग सरकारी मशीनरी से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed