{"_id":"62b60bdb9c18417cf20d1520","slug":"hathras-children-of-basic-schools-will-give-the-message-of-not-using-plastic-hathras-news-ali2946231190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बेसिक स्कूलों के बच्चे देंगे प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बेसिक स्कूलों के बच्चे देंगे प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के बच्चे लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश देंगे। इसे लेकर 29 जून से तीन जुलाई तक जागरुकता कार्यक्रम चलेंगे। विभाग इसकी रूपरेखा तैयार करने में जुटा है।
सभी क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी के लिए जागरुकता अभियान बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चलाया जाएगा। इसे लेकर स्कूली बच्चों की ओर से स्किट (प्लास्टिक को ना कहें...) की प्रस्तुति दी जाएगी। नुक्कड़ नाटक और रैली आदि के माध्यम से प्लास्टिक से प्रकृति को होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाएगी।
बैनर व पोस्टर के जरिये बच्चों को प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा। कपड़े और जूट से बने बैग का इस्तेमाल करने की अपील भी की जाएगी। जिला समन्वयक अशोक चौधरी ने बताया कि प्लास्टिक, प्राकृतिक संसाधनों और धरती की उपजाऊ शक्ति को नष्ट करता है। इसे लेकर 29 जून से तीन जुलाई तक जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। विक्रेताओं से जूट के थैले में सामान देने की अपील की जाएगी। अन्य क्षेत्रों में बैनरों के जरिये अभियान चलाया जाएगा। संवाद