फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Cheating on young man in the name of getting married

हाथरस : शादी कराने के नाम पर युवक से की ठगी

Sun, 11 Jul 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Cheating on young man in the name of getting married
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शादी कराने के नाम पर युवक से 60 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। युवक को लड़की पसंद नहीं तो उसकी शादी नहीं हुई। जब उसके रुपये वापस नहीं मिले तो उसने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत से मामले में सुलह कर ली।
शहर के हलवाई खाना निवासी एक व्यक्ति शादी कराता है। उसकी मुलाकात मथुरा में एक युवक से हो गई। युवक की शादी कराने की बात कहकर उसने 60 हजार रुपये उससे ले लिए। शादी कराने के लिए वह व्यक्ति युवक को वाराणसी ले गया। वहां युवक को लड़की दिखाई गई, लेकिन वह पसंद नहीं आई। उसने शादी से इंकार कर दिया। युवक पिछले कई महीने से अपने रुपयों को मांग रहा था, लेकिन रुपये शादी कराने वाला व्यक्ति उसे लगातार टाल रहा था।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर को युवक हाथरस आ गया और पहले व्यक्ति के घर गया, लेकिन जब उसने रुपये देने से मना कर दिया तो हंगामा हो गया। पीड़ित युवक ने कोतवाली सदर पहुंचकर पुलिस से उस व्यक्ति की शिकायत की। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए व्यक्ति ने युवक के रुपये वापस कर दिए। कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद राठी ने बताया कि शादी कराने को लेकर दोनों में विवाद था। इस मामले में उन्होंने खुद ही फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed