फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Chaos on Holi: Four people died in accidents

हाथरस : होली पर कोहराम : हादसों में चार लोगों की मौत

Sun, 20 Mar 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Chaos on Holi: Four people died in accidents
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र में शुक्रवार को हुईं अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हो गए। चार लोगों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। होली के त्योहार पर रंग में भंग पड़ गया।
गांव गुरसौटी में शुक्रवार की रात्रि को गांव निवासी 40 वर्षीय किशन सिंह पुत्र तेज सिंह अपने आवास की छत से उतर रहे थे। उसी समय झीने में उनका पैर अचानक रपट गया और वह नीचे आ गिरे और उनकी मौत हो गई। इसी गांव निवासी 55 वर्षीय अमर सिंह सिंह पुत्र चोब सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर अपनी पत्नी रामा देवी के साथ बाइक से गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर गांव लौट रहे थे। बिसावर के पास किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। अमर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उनकी पत्नी घायल हो गईं। शुक्रवार को पुलिस ने अमर सिंह के शव पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भिजवाया।
विज्ञापन

इधर, गांव वेदई निवासी 22 वर्षीय रमाशंकर पुत्र हुकम सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की आठ माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस को मामले की कोई जानकारी नहीं है। क्षेत्र के गांव ऊंचागांव निवासी 18 वर्षीय गौरव पुत्र संजय का शव गांव से 300 मीटर दूर एक पापरी के पेड़ से लटका मिला। पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा रोड पर हुई दुर्घटना में राकेश पुत्र कालीचरन, दुर्गेश पुत्र कालीचरण निवासी नगला कंचन बुरी तरह घायल हो गए। रिंकू सिंह पुत्र राकेश निवासी हाथरस भी हाथरस रोड पर पेट्रोल पंप के निकट हुए हादसे में घायल हो गया। वह बाइक से घर लौट रहा था। फिरोजाबाद की रहने वाली राजकुमारी पत्नी किशनपाल भी दुर्घटना में घायल हो गईं। राया मार्ग पर हुए हादसे में टूंडला निवासी संतोष पुत्र रामलाल को गंभीर चोट आई हैं। सहपऊ निवासी अवधेश पुत्र रामहेत भी दुर्घटना में घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed