फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: CBI made temporary office of Deputy Agricultural Director

हाथरस: उप कृषि निदेशक कार्यालय को सीबीआई ने बनाया अस्थायी कार्यालय

Wed, 14 Oct 2020 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: CBI made temporary office of Deputy Agricultural Director
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय को सीबीआई ने अपना अस्थायी कार्यालय बना लिया है। यहां टीम ने कंप्यूटर और उपकरण भी लगवा दिए हैं और काम शुरू करा दिया है।
बिटिया प्रकरण में प्रदेश सरकार की ओर से सीबीआई जांच की सिफारिश की गई थी। सीबीआई ने इस केस की विवेचना अपने हाथ में ले ली है। रविवार की देर शाम सीबीआई की टीम शहर में पहुंची और टीम ने यहां संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद जिला प्रशासन से यहां अस्थायी रूप से एक कार्यालय बनाने के संबंध में भी वार्ता की। सोमवार को एडीएम जेपी सिंह और सीडीओ आरबी भास्कर ने विकास भवन में कई कार्यालयों का मुआयना किया।
विज्ञापन

मुआयने के बाद सीबीआई के अफसरों को अस्थायी कार्यालय के लिए कुछ कक्ष सुझाए गए, लेकिन सीबीआई की टीम ने अलीगढ़ रोड स्थित उपकृषि निदेशक कार्यालय को उपयुक्त जगह बताया। मंगलवार को सीबीआई की टीम ने अलीगढ़ रोड स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय में अपना अस्थायी कार्यालय बनाया। यहां प्रशासन की ओर से सीबीआई द्वारा की गई मांग के सापेक्ष कंप्यूटर आदि उपकरण लगवाए गए। सीबीआई ने अस्थायी कार्यालय में अपना काम भी शुरू कर दिया। यहां कई लोगों को पूछताछ के लिए भी बुलाया जा रहा है। सीबीआई ने तेज गति से काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed