{"_id":"61c8b1fca89cb8363d300e1a","slug":"hathras-cash-and-goods-crossed-by-breaking-the-lock-of-a-closed-house-hathras-news-ali281585141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान पार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के सीयल खेड़ा स्थित बंद मकान का ताला तोड़ कर चोर नकदी व सामान पार कर ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन निवासी सौरभ खंडेलवाल का शहर के सीयल खेड़ा पर भी मकान है। यह मकान ज्यादातर बंद रहता है।
बदमाशों ने मकान में लगे ताले तोड़ लिए और मकान के अंदर रखे करीब दस हजार रुपये, बर्तन व अन्य सामान पार कर ले गए। इस मामले की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों ने चोरी की घटना के बारे में जानकारी ली। संवाद