फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Case There was uproar for six hours in Hathras women also came out on streets

Hathras Case: छह घंटे तक हंगामा... महिलाएं भी सड़क पर उतरीं, पुलिस के हाथ-पांव फूले; दिनभर दौड़ते रहे अफसर

Tue, 18 Mar 2025 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Mar 2025 12:02 PM IST
सार

हाथरस में छह घंटे तक हंगामा हुआ। महिलाएं भी सड़क पर उतर आईं। बिटिया के साथ हुई दरिंदगी से लोगों में खासा गुस्सा है। ग्रामीणों को व्यापारियों नेभी आंदोलन को सर्मथन किया है।

विज्ञापन
Hathras Case There was uproar for six hours in Hathras women also came out on streets
बिसावर में तैनात पुलिस बल व अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

ई-रिक्शा चालक की बेटी (7) से हुई दरिंदगी की घटना से कस्बा ही नहीं आसपास के गांवों में भी आक्रोश है। सोमवार को महिलाएं भी सड़क पर उतर आईं और धरने-प्रदर्शन में शामिल हुईं। ये लोग आरोपी को फांसी दिलाने, उसके घर पर बुलडोजर चलाने और परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह आठ बजे आक्रोशित लोगों ने फिर से धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था और बाजार बंद रखा। प्रदर्शनकारी हर हाल में इंसाफ हो, फांसी दो जैसे नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे। गांव मई के व्यापारी और ग्रामीण भी बाजार बंद कर कस्बे में पहुंच गए।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों का कहना था कि आरोपी युवक को फांसी दिलाई जाए और घर पर बुलडोजर चलना चाहिए। पीड़ित परिवार को मुआवजा और बिटिया का निजी अस्पताल में इलाज कराया जाए। एडीएम, एएसपी अशोक कुमार, एसडीएम सादाबाद संजय कुमार, डिप्टी कलक्ट्रेट मनीष चौधरी, सीओ हिमांशु माथुर, नायब तहसीलदार अशोक गुप्ता ने इन्हें समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने पीड़ित बच्ची के परिजनों को सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना सहित कई अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। 
 

पीडित बच्ची की शादी के लिए 10 लाख, एक अन्य योजना से साढ़े सात लाख रुपये व दो लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता, मकान के लिए जगह दिए जाने का भी आश्वासन दिया। साथ ही मजबूत पैरवी कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया।

जाम लगाने के लिए दौड़ीं महिलाएं, पुलिस के हाथ-पांव फूले
बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए चल रहे धरने से शामिल महिलाएं अचानक उठीं और बस स्टैंड पर जाम लगाने के लिए दौड़ पड़ी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। वह उनके पीछे दौड़े और किसी तरह से समझाकर उन्हें बस स्टैंड पर पहुंचने से रोका।
 

दिनभर दौड़ते रहे अफसर और पुलिस
धरना-प्रदर्शन और हंगामे के चलते दिनभर पुलिस और अफसर कस्बे में दौड़ते रहे। पीड़ित बच्ची और आरोपी के घर व धर्मस्थल पर पुलिस तैनात रही। अफसर पुलिस बल के साथ कभी इन स्थानों तो कभी धरनास्थल पर जाकर जानकारी करते रहे। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात रही। यहां कई थानों की पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी भी लगाई गई है। डीएम और एसपी लगातार घटना की जानकारी लेते रहे।
 

पीड़ित परिवार से मिलीं राज्य महिला आयोग की सदस्य
राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी सोमवार को गांव में पहुंचीं और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों से भी घटना और कार्रवाई के संबंध में बात की। बाद में वह अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भी पहुंचीं और बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

 

'आरोपी ने घिनौना कृत्य किया'
मीना कुमारी ने अधिकारियों से कहा कि आरोपी ने घिनौना कृत्य किया है। साक्ष्य जुटाकर मजबूत पैरवी करें और मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटी व उसके परिवार को को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। आर्थिक मदद भी की जाएगी। पीड़ित बच्ची का इलाज कराया जा रहा है। शासन- प्रशासन पीड़ित बेटी व उसके परिवार के साथ है। जनता को शांत कराया जा रहा है। न्यायालय में भी मजबूत पैरवी कर फांसी की सजा दिलाने का भरसक प्रयास किया जाएगा।
 

दुष्कर्म के आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी में पुलिस
दुष्कर्म के आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी में पुलिसहाथरस। सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात के आरोपी युवक की पुलिस अब हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी कर रही है। वर्ष 2018 में भी उसके खिलाफ छेड़खानी के दो मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: UP: बच्ची से हैवानियत... तनाव बरकरार, बंद रहे बाजार, धर्मस्थल में भी तोड़फोड़; हाथरस के बिसावर कांड की कहानी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed