{"_id":"60e1ec1c8ebc3ec7f14f1d1a","slug":"hathras-case-filed-against-three-people-in-diesel-theft-case-hathras-news-ali2672671156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डीजल चोरी प्रकरण में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डीजल चोरी प्रकरण में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज कार्यशाला के डीजल प्रकरण में थाना कोतवाली सदर में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले रोडवेज की कार्यशाला में 62 बोतलों में 62 लीटर डीजल बरामद हुआ था। तब यह बात सामने आई थी कि कार्यशाला से डीजल चोरी की जा रही है।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक भी मौके पर आए थे और दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। सफाई का ठेका भी निरस्त कर दिया गया था। गेटमैन को भी हटा दिया गया था। अब इस मामले में रोडवेज कार्यशाला के सीनियर फोरमैन धर्मवीर सिंह की ओर से थाना कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इसमें मैकेनिक मुकेश कुमार, गेटकीपर विशंभर दयाल व सफाई ठेकेदार अमरदीप को नामजद किया गया है। इन पर डीजल चोरी का शक जाहिर किया गया है। कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुमार राठी का कहना है कि इस मामले में विवेचना की जा रही है।