{"_id":"6264475665e3ea04f631c285","slug":"hathras-case-filed-against-three-people-for-assault-and-intimidation-hathras-news-ali289970148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मारपीट व धमकाने के मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मारपीट व धमकाने के मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा में रुपयों के लेन-देन को लेकर मारपीट व धमकी देने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला कोरना निवासी अभिषेक पुत्र नेमसिंह ने गांव बिसाना निवासी हरवीर को पांच हजार रुपये उधार दिए थे। शुक्रवार की शाम को छह बजे हरवीर पुत्र चंद्रपाल ने फोन करके अभिषेक को अपने उधार के रुपये लेने के लिए बुलाया। युवक सादाबाद निवासी अपनी बुआ के घर से हरवीर के पास आ गया।
वहां हरवीर ने अपने दो अन्य साथी गौरव पुंढीर व मोहित चौधरी निवासी गांव चितावर को भी वहीं पर बुला लिया था। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करने के बाद अभिषेक के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आरोपी मारपीट करने के बाद धमकी देकर भाग गए। इसकी जानकारी युवक ने परिजनों को दी। परिजन घायल अवस्था में अभिषेक को थाना चंदपा लेकर पहुंचे। वहां पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली चंदपा प्रभारी इंस्पेक्टर चतर सिंह राजौरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद