{"_id":"60eb30828ebc3e549a4946d4","slug":"hathras-case-filed-against-200-unknown-people-including-former-mla-amar-singh-bunty-yadav-sikandhra-rahu-news-ali267852860","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पूर्व विधायक अमर सिंह, बंटी यादव सहित 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पूर्व विधायक अमर सिंह, बंटी यादव सहित 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान पुलिस पर पथराव, फायरिंग और रोडवेज बसों में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक अमर सिंह यादव, सपा नेता बंटी यादव सहित 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी सपा नेता बंटी यादव की सरगर्मी से तलाश कर रही है। उसकी तलाश में आगरा में भी दबिशें दी गई हैं। तनाव को देखते हुए नगर में पूरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एहतियातन आसपास के थानों का पुलिस बल भी कस्बे में बुला लिया गया।
गौरतलब है कि पथराव में कोतवाली निरीक्षक प्रवेश राणा सहित पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इन सभी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने 40 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। इन सभी को जेल भेज दिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव की मतगणना के दौरान भाजपा और सपा समर्थित प्रत्याशियों के 39-39 वोट आए थे। प्रशासन लाटरी से परिणाम घोषित करने पर माथापच्ची कर ही रहा था कि तभी सपाई उग्र हो गए।
सपाइयों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया था और फायरिंग भी की गई थी। सपा समर्थकों ने रोडवेज बसों को भी पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। कई यात्री भी पथराव में जख्मी हो गए थे। पुलिस और अधिकारियों के वाहनों को भी पत्थर फेंककर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। भाजपा लिखी बाइक पर जा रहे युवक को जमकर पीटा गया और उसकी बाइक तोड़ डाली गई।
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से इस मामले में 200 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 97 नामजदों में से 40 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रविवार को कस्बे में एहतियातन पूरे दिन पुलिस और पीएसी तैनात रही। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी गईं।
कोतवाल प्रवेश राणा की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार को चुनाव में मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशियों के 39-39 वोट निकलने के बाद बंटी यादव अपने 300 से ज्यादा समर्थकों के साथ पंत चौराहे पर पेट्रोल पंप के पास सड़क जम करने लगा और पुलिस व भाजपाइयों को गाली देने लगा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने बाद भी वह नहीं माना और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
सपा समर्थकों ने अराजकता फैलाते हुए आती-जाती रोडवेज बसों को निशाना बनाकर जमकर पथराव किया, जिससे बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। बसों में बैठे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और बीमार लोग उतरकर भागने लगे। भगदड़ मचते ही लॉकडाउन में खुल रहीं आवश्यक सामान की दुकानें बंद करके दुकानदार भाग गए। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल व अन्य पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बसों में तोड़फोड़ कर भाग रहे 10 से ज्यादा उपद्रवियों को बस स्टैंड, पंत चौराहे और रेलवे फाटक से 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अतिरिक्त 57 नामजद और 200 अज्ञात लोग मौके से भाग जाने में सफल रहे।
ये वाहन हुए क्षतिग्रस्त
सिकंदराराऊ। पथराव में फर्रुखाबाद डिपो, कौशांबी डिपो, एटा डिपो, मैनपुरी डिपो, बुद्ध विहार डिपो, साहिबाबाद डिपो की नौ बसें, 33वीं बटालियन पीएसी की बस, पुलिस लाइन से आए सरकारी वाहनों को पथराव कर क्षति पहुंचाई गई। पुलिस ने उग्र भीड़ द्वारा छोड़े गए तीन वाहन और एक ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में धारा 147, 148,149, 341, 332, 336, 353, 307, 186, 504 एवं 7 क्रिमिनल एक्ट, 2/3 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। संवाद
ये पुलिस कर्मी हुए घायल
सिकंदराराऊ। पथराव में कोतवाल प्रवेश राणा, एसआई अरविंद चौधरी, एसआई परवीन कुमार, एसआई रामसरन, एचडी विपिन कुमार के खुली तथा गुम चोटें आई हैं। इन सभी ने अपना चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। संवाद
ये 40 लोग भेजे गए जेल
सिकंदराराऊ। पुलिस ने उपद्रव के दौरान श्रीचंद्र निवासी भिसी मिर्जापुर, आशीष कुमार हुसैनपुर, विक्रम सिंह, रिजवान एटा, गजेंद्र सिंह आरिफपुर-भोगपुर, शीलेंद्र कुमार, शेषपाल, अचल निवासी एटा, नितिन गाजियाबाद, प्रताप, अनुराग कुमार एटा, विनोद कुमार कमालपुर, कृष्णपाल सिंह हिम्मतपुर, राजपाल सिंह लालगढ़ी, प्रांजन, सतीश चंद्र, गौरव निवासी एटा, साधु सिंह, भूरे, रामनरेश, रामवकील गोपालपुर, राजेश कुमार अगराना, संजय कुमार निवासी एटा, आशुतोष यादव निवासी एटा, रवींद्र निवासी सराय, पालू निवासी देवर पनाखर, विजय निवासी फिरोजाबाद, महाराज सिंह निवासी रामपुर अगराना, सोनू निवासी देवर पनाखर, सुमित कुमार निवासी अवागढ़, दिनेश निवासी निधौली कलां एटा, ध्यानपाल निवासी एटा, जयपाल सिंह निवासी नगला सेवा, मुकेश चंद्र निवासी नगला सेवा, इंद्रपाल, लालसिंह, मानसिंह, रामनरेश निवासी एटा, शिशुपाल निवासी अगराना को गिरफ्तार किया। इन सभी को जेल भेज दिया गया है। संवाद
ये 57 लोग किए गए नामजद
सिकंदराराऊ। देवेंद्र यादव उर्फ बंटी एटा, बबलू निवासी खेड़िया खर्द, रिंकू निवासी कचौरा, बृजमोहन निवासी बरसामई, विपिन कुमार निवासी बरसामई, सतेंद्र निवासी नगला चीका, सुनील नगला हरिया, पूर्व विधायक अमर सिंह यादव, राकेश कुमार निवासी अमृतपुर, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर पहलवान, सुुनील मास्टर निवासी नगला जलाल, सतेंद्र निवासी महमूदपुरा, संजय यादव निवासी नगला जलाल, आशु निवासी रतिभानुपर, राजेश बीडीसी सदस्य टोली, वीरेंद्र इकबालपुर, मुकेश रतिभानपुर, महेश, रवींद्र निवासी जिमिसपुर, गणेश, राजा ढावर, संजीव, योगेश, त्रिलोकी, यतेंद्र, अनूप, नीरज, भूरे, लकी, लालू, वीरेश, भोला, प्रवीण पुत्र रमेश, प्रवीण पुत्र मिथलेश, कौशल, लालू पुत्र कमलेश, निवासी गांव रतिभानुपर, सुरेंद्र उर्फ पप्पू टोली, संदीप निवासी लालगढ़ी, जिला पंचायत सदस्य मनोज बघेल, विजेंद्र जाटव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रिंकू निवासी भुर्रका, रामकिशन उर्फ बबलू निवासी कचौरा, रामविलाय टोली, सुनील यादव सभासद द्वारिकापुरी एटा, वीरेंद्र कुमार निवासी एटा, मनजीत निधौली, विजय यादव निवासी एटा, वीरेंद्र कुमार निवासी एटा, प्रवेंद्र निवासी लालगढ़ी, राघवेंद्र निवासी लालगढ़ी, मनोज उर्फ बंटी निवासी एटा, मनोज उर्फ बंटी एटा, मंथन चौधरी पूर्व प्रधान, शिवप्रताप निवासी एटा, दिनेश यादव निवासी एटा के अलावा 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूरे दिन बरती गई चौकसी
सिकंदराराऊ। बवाल के बाद रविवार को पूरे दिन नगर में विशेष चौकसी बरती गई। जगह पुलिस की पिकेट तैनात रही। कोतवाली पर दमकल की गाड़ी भी मौजूद रही। पीएसी ने पूरे दिन कस्बे में पैदल मार्च किया। संवाद
पुलिस के रडार पर बंटी यादव
सिकंदराराऊ। बवाल का मुख्य आरोपी देवेंद्र यादव उर्फ बंटी सिर में पत्थर लगने से घायल हो गया था। पुलिस को सूचना मिली कि वह आगरा के किसी निजी नर्सिंग होम में इलाज करा रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र जाटव के नौरंगाबाद मोहल्ला स्थित घर पर पुलिस ने कई बार दबिशें दीं, लेकिन वह भी नहीं मिले। संवाद