{"_id":"6274225599909a435c1a6f9f","slug":"hathras-cars-laden-with-tax-evaded-goods-recovered-four-lakh-rupees-hathras-news-ali290860250","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कर चोरी के माल से लदीं गाड़ियां पकड़ीं, चार लाख रुपये वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कर चोरी के माल से लदीं गाड़ियां पकड़ीं, चार लाख रुपये वसूले
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंडी कर की चोरी करने वाले कारोबारियों पर मंडी प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सचल दल ने छह वाहनों को कर चोरी का माल ले जाते हुए पकड़ लिया है। इनसे करीब चार लाख रुपये मंडी और विकास शुल्क वसूला गया है। चेकिंग से कर चोरी करने वाले कारोबारियों में खलबली मची हुई है।
उल्लेखनीय है कि बीते साल शासन स्तर से 46 तरह की फल और सब्जियों को कर मुक्त कर दिया गया था। इस कारण आलू, प्याज, दाल और किराना आदि वस्तुओं पर मंडी शुल्क खत्म कर दिया गया। अब कृषि कानून की वापसी के साथ फिर से खाद्य सामग्री पर कर लगना शुरू हो गया है। इसके बाद मंडी कारोबारी मंडी कर की चोरी कर रहे थे।
मंडी सभापति विपिन शिवहरे के निर्देश पर मंडी सचिव यशपाल सिह ने सचल दल का गठन किया। सचल दल द्वारा अप्रैल माह में मुख्य मार्गों पर चेकिंग की गई। इस दौरान आलू, प्याज, मसूर, लकड़ी, गुड़ आदि सामान से लदीं छह गाड़ियों को पकड़ लिया गया। इन वाहनों से चार लाख रुपये का विकास शुल्क वसूला गया। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि अप्रैल माह में राजस्व में चार लाख रुपये के इजाफा हुआ है। संवाद