{"_id":"6309100ca76f4b7b623f5b10","slug":"hathras-car-of-devotees-overturned-for-ganga-bath-six-injured-hathras-news-ali298983131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की कार पलटी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की कार पलटी, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित होकर सिकंदराराऊ रोड गांव ठूलई के निकट पलट गई। कार सवार छह लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जनपद मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव सरूपा निवासी एक परिवार शुक्रवार की सुबह कार में सवार हो गंगा स्नान के लिए कछला घाट जा रहा था। जैसे ही उनकी कार सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव ठूलई के निकट पहुंची तो कार के सामने एक बाइक आ गई। इसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से राजकुमारी पत्नी नारायण को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। वहीं पांच लोग प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चले गए, क्योंकि उनके मामूली चोट आई थी। संवाद