{"_id":"5f4a9b818ebc3e3cfd42d1a4","slug":"hathras-car-crashed-into-bus-parked-in-sasni-three-riders-injured-sasni-news-ali242442128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सासनी में खड़ी बस से टकराई कार, तीन सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सासनी में खड़ी बस से टकराई कार, तीन सवार घायल
विज्ञापन
हाथरस: खड़ी बस से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
टूंडला से शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे घर लौट रहे यात्रियों की कार आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर तिरंगा होटल के पास खड़ी बस से टकरा गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके र होटल पर बैठे लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से गंभीर हालत में उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया। खबर लिखने तक दुर्घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
बुलंदशहर जिले के कस्बा पहासू निवासी मोहम्मद रिजवान, इकराम और सलमान पुत्रगण इरफान किसी रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने टूंडला गए थे। शुक्रवार की देर रात को वहां से पहासू लौट रहे थे।
कस्बा सासनी में बिजलीघर के निकट हाइवे पर बिजलीघर के निकट अचानक नींद आ जाने के कारण इनकी कार सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार तीनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।