फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Cantonment becomes Alexandrau, monitored by drone

हाथरस: छावनी बना सिकंदराराऊ, ड्रोन से की निगरानी

Sat, 28 Dec 2019 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Cantonment becomes Alexandrau, monitored by drone
हाथरस: सिकंदराराऊ में जामा मस्जिद के बाहर चौराहे पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
छावनी बना सिकंदराराऊ, ड्रोन से की निगरानी
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच शांति से निपट गई जुमे की नमाज, काफी फोर्स रही तैनात
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कर रखे थे सख्त इंतजाम
ईंट-पत्थरों का पता लगाने के लिए ड्रोन कैमरों से कराई छतों की फोटोग्राफी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ (हाथरस)। पिछले हफ्ते जुमे की नमाज के दौरान जुलूस निकालने को लेकर हुए बवाल के बाद इस शुक्रवार को नगर की मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। हालांकि पिछले बवाल से सबक लेते हुए पुलिस-प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे। नगर में प्रमुख जगहों पर जगह-जगह फोर्स तैनात की गई थी। बड़ी संख्या में जवानों के साथ प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने नगर में फ्लैग मार्च किया। ड्रोन कैमरों की मदद से छतों पर पडे़ पत्थरों की फोटोग्राफी भी करवाई। खासतौर पर जामा मस्जिद के इलाके को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया।
दमकल की गाड़ी के पानी में रंग मिलाया गया, ताकि किसी भी तरह के उपद्रव की स्थिति में पानी की बौछार करने के बाद उपद्रवियों की पहचान उनके कपड़ों पर पड़े रंग से की जा सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जुमे की नमाज से एक दिन पूर्व गुरुवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी सिद्धार्थशंकर मीणा ने गुरुवार को कस्बा और पुरदिलनगर के संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक भी की थी और मुअज्जिज लोगों से जुमे की नमाज के दौरान शांति रखने का वादा लिया था। लोगों को सीएए, एनपीरआर और एनआरसी के बारे में भी समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की तरफ से छपवाए गए एनआरसी पर जानकारी देने वाले पर्चे भी वितरित कराए गए। शुक्रवार की सुबह दस बजे एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने कोतवाली पर डेरा डाल दिया। जिले से पीएसी के अतिरिक्त काफी पुलिस फोर्स और कई इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई।
11 बजे हो गया फ्लैग मार्च
सिकंदराराऊ। एएसपी, सीओ डॉ. राजीव कुमार, एसडीएम विजय शर्मा, कोतवाली डीके सिसौदिया, कोतवाल चंदपा, हसायन और हाथरस जंक्शन के साथ सैकड़ों जवानों महिला और पुलिस के साथ इस बार नगर की गलियों में फ्लैग मार्च किया गया। पिछली बार जिस साउंड सर्विस वाली गली में पत्थरबाजी हुई थी, वहां दो ड्रोन कैमरों की मदद से छतों पर यह देखा गया कि वहां कोई पत्थर तो जमा नहीं किए गए हैं।
पहली बार वाटर कैनन के प्रयोग की तैयारी
सिकंदराराऊ। अग्निशमन विभाग की टीम ने पहली बार बवाल की स्थिति में वाटर कैनन के प्रयोग की तैयारी की थी। दमकल की गाड़ियों में पानी भी रंगीन भरा गया था, ताकि बौछार पड़ते ही उपद्रवियों के कपड़ों पर रंग लग जाए और उनकी आसानी से पहचान हो जाए। हालांकि इसकी नौबत नहीं आई।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस फोर्स
सिकंदराराऊ। इस बार पुलिस ने पुरानी तहसील को जीटी रोड से आने वाले जिस रास्ते से पिछले शुक्रवार को जुलूस नारेबाजी करते हुए आया था, उसे पूरी तरह सील कर दिया। यहां पर चार मोहल्लों से आकर रास्ते मिलते हैं। ज्यादातर फोर्स की तैनाती यहीं पर रही। इसके अलावा जामा मस्जिद के पिछवाड़े मोहल्ला नौखेल की तरफ, चमन साउंड वाली गली पर भी फोर्स तैनात की गई। निकटवर्ती मोहल्ला नौखेल और शाहबुद्दीनगंज में भी फोर्स की तैनाती रही।
जामा मस्जिद पर कम आए नमाजी
पिछली बार हुए बवाल के मद्देनजर इस बार काफी कम लोग नमाज पढ़ने के लिए जामा मस्जिद पहुंचे। बताया गया कि पिछले जुमे को लोगों को संदेश भेजा गया था कि जामा मसजिद पर अवश्य आना है। सामान्य रूप से जुमे पर यहां तीन-चार सौ लोग ही नमाज पढ़ने आते हैं।
अन्य मसजिदों पर रही भीड़
सिकंदराराऊ। नजर की अन्य आधा दर्जन से ज्यादा मस्जिदों पर जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। मोहल्ला सराय उम्दा बेगम में जहां टेंट लगाकर नमाज पढ़ने के कारण टेंट हटवा दिया गया था, वहीं शुक्रवार को खुले में नमाज पढ़ी गई।

छतों पर तैनात थे जवान
पिछले जुमे से सबक लेते हुए पुलिस ने सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती। जामा मस्जिद के आसपास की छतों पर पुलिस के डंडाधारी जवान तैनात किए गए। नमाज के पहले एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एडीएम जेपी सिंह, एसडीएम विजय शर्मा, सीओ डॉ. राजीव कुमार, ईओ डॉ. बृजेश कुमार जामा मस्जिद के समीप पुलिस चौकी पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed