{"_id":"6070919c8ebc3ec79d12e46c","slug":"hathras-businessmen-panic-due-to-the-lockdown-hathras-news-ali260712896","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लॉकडाउन की आहट से कारोबारियों में घबराहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लॉकडाउन की आहट से कारोबारियों में घबराहट
विज्ञापन
हाथरस : शहर के बाजार में कपडे़ की एक दुकान पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना महामारी का प्रकोप एक बार फिर बेकाबू हो रहा है। आसपास के जिलों में रात्रि कर्फ्यू की घोषणा होने के बाद सोशल मीडिया पर लॉकडाउन की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इससे कारोबारियों में घबराहट बढ़ गई है। 22 अप्रैल से सहालगाें की शुरुआत हो रही है। ऐसे में होटल, गेस्ट हाउस और मैरिज होम संचालक, कपड़ा, ज्वैलरी व अन्य कारोबारियों को धंधे पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। हालांकि जिले में अभी स्थिति सामान्य है, फिर भी आशंकाओं को देखते हुए कारोबारी माल का ज्यादा स्टॉक करने से भी बच रहे हैं। फिलहाल वह आसपास के राज्यों की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।
पिछले साल मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के बाद उद्योग-धंधों से लेकर आम लोगों का जीवन भी पटरी से उतर गया था। लॉकडाउन हटने के बाद जैसे-तैसे उद्योग-धंधों की गाड़ी पटरी पर दौड़ना शुरू हुई है, लेकिन उससे पहले कोरोना की दूसरी लहर ने उद्यमी और कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। लॉकडाउन की आहट से शादी वाले घरों से लेकर कारोबारी तक खासे परेशान हैं। सार्वजनिक कार्यक्रम में 100 लोगों की भागीदारी की पाबंदी लागू होने से शादी समारोहों के आयोजन मुश्किल में हैं। उनके सामने सवाल यह है कि वह मेहमानों की संख्या में कटौती कैसे करें। यदि लॉकडाउन लागू हुआ तो कार्यक्रम कैसे होंगे।
पिछले साल लॉकडाउन के कारण व्यापार काफी प्रभावित हुआ था। अब फिर से लॉकडाउन की चर्चा से व्यापार डगमगा रहा है। आभूषणों की बिक्री प्रभावित हो रही है। लोगों को दूसरी लहर के प्रति सजग होना चाहिए।
विज्ञापन
-ईशू, सराफा कारोबारी
कोरोना के मामले बढ़ने से लॉकडाउन की अफवाहों को बल मिला है। बाजार में सुस्ती लगातार बढ़ती जा रही है। सहालग से ठीक पहले बाजार की जो स्थिति इस समय है, ऐसी पहले कभी नहीं रही है। अफवाहों से व्यापारी डरे हुए हैं।
-पंकज अग्रवाल, इलेक्ट्रोनिक कारोबारी।
22 अप्रैल से सहालग शुरू होने होने हैं। बाजार में कारोबार के गति पकड़ने की उम्मीद थी, लेकिन अब लॉकडाउन की आशंका से कारोबार फिर डगमगा रहा है। शादियों में मेहमानों की संख्या घटेगी तो जाहिर है कि खरीदारी भी कम होगी।
-पवन बंसल, साड़ी करोबारी।