{"_id":"61c212b9bbc403580e1e09d7","slug":"hathras-buses-stopped-from-coming-inside-the-city-passengers-kept-wandering-hathras-news-ali281164023","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बसों को शहर के अंदर आने से रोका, भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बसों को शहर के अंदर आने से रोका, भटकते रहे यात्री
विज्ञापन
हाथरस : बागला कॉलेज रोड फाटक पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा की जन विश्वास यात्रा के चलते सोमवार को करीब पांच घंटे तक रोडवेज बसों को शहर के अंदर नहीं घुसने दिया गया। इस कारण बस स्टैंड पर यात्री काफी परेशान रहे। बुजुर्ग व महिला यात्रियों को ज्याद परेशानी हुई। यात्री बसों के इंतजार में इधर-उधर भटकते दिखे।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को शहर में भाजपा की जन विश्वास यात्रा का आगमन हुआ। यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक बसों को बाईपास से गुजारा। इस कारण शहर के रोडवेज बस स्टैंड, तालाब चौराहा, मथुरा बरेली मार्ग पर यात्री बसों का इंतजार करते हुए नजर आए। यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने में काफी मुश्किलों से जूझना पड़ा। कुछ लोगों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। हाथरस डिपो की कुछ बसें जाम में भी फंसी रही। इस कारण डिपो की आय भी प्रभावित हुई। संवाद
डग्गामार वाहनों ने काटी चांदी
जन विश्वास जन यात्रा के दौरान रोडवेज बसों को शहर में अंदर नहीं आने दिया गया। इस दौरान रोडवेज बसस्टैंड व अन्य स्थानों पर डग्गेमार यात्रियों ने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में डग्गामार वाहनों ने मानमानी कीमत वसूलकर खूब चांदी काटी। संवाद
विज्ञापन
- काफी देर से आगरा के लिए बस नहीं मिल रही है। इस कारण काफी परेशानी हो रही है। बस न आने के कारण सभी का काम प्रभावित हो रहा है। - अमित कुमार, यात्री
- एक घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। अलीगढ़ के लिए बस नहीं मिल रही है। बस स्टैंड पर भी कोई सही जानकारी नहीं मिल रही है बस कब आएगी। - ललित कुमार, अलीगढ़
- आगरा के लिए आज सुबह से ही बसों की कमी हो गई है। एक बस में सवार होने की कोशिश की तो उसमें धक्का मुक्की होने लगी। इस कारण बस निकल गई। - मिलन कुमार, यात्री