फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bus rammed into Bolero full of baraatis, four people injured

बरातियों से भरी बोलेरो में बस ने मारी टक्कर, चार लोग घायल

Tue, 21 Jun 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Bus rammed into Bolero full of baraatis, four people injured
हादसे के बाद खड़ी रोडवेज बस। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

एटा की तरफ से आ रही बरातियों से भरी एक बोलेरो में रोडवेज बस ने मंगलवार की दोपहर पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार बराती घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से रेफर कर दिया गया। मामले में हरदुआगंज निवासी रनवीर सिंह के पुत्र नरेंद्र सिंह चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि उनका भतीजा रोहित कुमार बोलेरो से एटा से शादी से लौट रहा था। एटा रोड पर ब्रह्मा धर्मकांटे पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसमें सचिन कुमार पुत्र रूपेश कुमार, धीरज पुत्र दिनेश, पवन पुत्र मुनेश व एक अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

इन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया जहां से गंभीर हालत के चलते रेफर दिया गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। बस में बैठी सवारियां धूप में भटकते दिखे। बीच सड़क पर खड़ी बस से यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। बस को पुलिस ने हटवाया तब जाकर यातायात चालू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed