{"_id":"60b275758ebc3eb5fd358256","slug":"hathras-bsp-district-president-comments-on-deputy-cm-maurya-on-facebook-anger-among-bjp-hathras-news-ali264207099","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बसपा जिलाध्यक्ष ने फेसबुक पर डिप्टी सीएम मौर्य पर की टिप्पणी, भाजपाइयों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बसपा जिलाध्यक्ष ने फेसबुक पर डिप्टी सीएम मौर्य पर की टिप्पणी, भाजपाइयों में आक्रोश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर फेसबुक के माध्यम से बसपा जिलाध्यक्ष द्वारा की गई एक टिप्पणी से भाजपाइयों में खासा आक्रोश है। इसे लेकर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बसपा के जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना कोतवाली सदर में तहरीर दी है। आशीष शर्मा का कहना है कि बसपा जिलाध्यक्ष ने डिप्टी सीएम को अपमानित किया है। इसमें उन्होंने बसपा जिलाध्यक्ष पर अनुसूचित जाति को गलत तरीके से भड़काने और विभिन्न जातियों के बीच वैमनस्यता पैदा करने का आरोप लगाया है।
तहरीर में नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा है कि बसपा जिलाध्यक्ष महेशबाबू कुशवाहा निवासी बिजाहरी थाना सासनी ने 27 मई को अपने मोबाइल फोन से फेसबुक पर एक पोस्ट की है। इसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को अपमानित किया गया है। शर्मा ने तहरीर में आरोप लगाया है कि जो वाक्य इस पोस्ट में लिखे हैं, उससे अनुसूचित जाति को गलत तरीके से भड़काने, विभिन्न जातियों के बीच वैमनस्यता पैदा करने और उसका नाजायज लाभ लेकर अपना हित साधने और अनर्गल व जातिगत उद्देश्य का लाभ लेने की नीयत से लिखा गया है। इससे समाज में जातिगत बड़ा आक्रोश फैल रहा है।
उन्होंने तहरीर में इस पोस्ट का जिक्र करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इधर, इस मामले में कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुमार राठी का कहना है कि इस मामले में उन्हें तहरीर मिली है। इसे जांच-पड़ताल के लिए साइबर सेल को भेजा गया है। वहां से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मैंने जो टिप्पणी की है। उसका मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है। मैंने कोई अभद्र
टिप्पणी नहीं की है। मैंने अपनी टिप्पणी के माध्यम से पिछड़े वर्ग के लोगों को जागरूक किया है।
-महेशबाबू कुशवाहा, जिलाध्यक्ष बसपा