{"_id":"6228ef33b796e81edb3b1efa","slug":"hathras-brother-and-sister-beaten-up-two-accused-arrested-for-molesting-hathras-news-ali2867715127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भाई-बहन को पीटा, छेड़छाड़ करने पर दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भाई-बहन को पीटा, छेड़छाड़ करने पर दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी भाई-बहन से मारपीट व बहन से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो नामजद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार देर शाम मोहल्ला निवासी युवती अपने भाई के साथ कहीं जा रही थी। इसी दौरान नामजदों ने युवती के बारे में अश्लील टिप्पणी की। युवती और उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। उसके बाद भाई-बहन को उनके घर जाकर पीटा।
सूचना पर पहुंची पुलिस मारपीट में घायल भाई-बहन को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व युवती से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार है। संवाद