{"_id":"617d8bd4d00fde4087395f70","slug":"hathras-bring-speed-in-construction-works-remove-encroachments-sadabad-news-ali277086440","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : निर्माण कार्यों में लाएं गति, अतिक्रमण हटवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : निर्माण कार्यों में लाएं गति, अतिक्रमण हटवाएं
विज्ञापन
सादाबाद तहसील पर लोगों की शिकायतें सुनते सदस्य राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ/नोडल अधिकार?
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के सदस्य और नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने नगर पंचायत सादाबाद एवं वार्ड - 15 प्रगतिपुरम का निरीक्षण किया। ईओ सादाबाद लल्लनराम यादव ने नगर पंचायत के कार्यों से संबधित बुकलेट प्रस्तुत किए। इसका अवलोकन करने के बाद नोडल अधिकारी ने निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने, अतिक्रमण हटाने व प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त करने व बकाया वसूली का लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सादाबाद ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय का भवन जीर्ण-शीर्ण होने की स्थिति में थी। इसका 2019-2020 में पुन: निर्माण करा कर कार्यालय में फर्नीचर का कार्य कराया गया है। कार्यालय के प्रथम तल पर एक मीटिंग हॉल व स्टोर रूम का निर्माण किया गया है।
मीटिंग हॉल में बैठने के लिए एकल मेज की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के कार्यों को आंशिक रूप से संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रमश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, अपर जिलाधिकारी बसन्त अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत सादाबाद रविकांत अग्रवाल सादाबाद उपस्थित थे।