{"_id":"6163362d8ebc3e7636727eae","slug":"hathras-borrowing-of-crores-on-the-basic-and-secondary-schools-of-the-district-hathras-news-ali2754146130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले के बेसिक व माध्यमिक के स्कूलों पर करोड़ों की उधारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले के बेसिक व माध्यमिक के स्कूलों पर करोड़ों की उधारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले के बेसिक व माध्यमिक स्कूलों पर बिजली विभाग का करोड़ों रुपये बकाया है। आने वाले दिनों में इन स्कूलों की बिजली गुल हो सकती है। ढाई करोड़ की वसूली के लिए अधिकारियों ने कार्य योजना बना ली है। पहले इनको नोटिस भेजा जाएगा। यदि इसके बाद भी बकाया जमा नहीं किया गया तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में विद्यालय बंद रहे। अब विद्यालय फिर से संचालित होना शुरू हो गए है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों की शिक्षा प्रभावित हो सकती है। जिले के करीब 900 विद्यालयों पर बिजली विभाग का ढाई करोड़ रुपये का बकाया है। अब बिजली विभाग ने बकाया वसूलने की कवायद तेज कर दी है।
विभाग का जिले भर में करीब पांच सौ करोड़ रुपये का बकाया है। आला अफसरों द्वारा लगातार बकाया वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसी क्रम में अब विभाग द्वारा जिले के विद्यालयों को बकाया जमा करने के लिए नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
यदि इसके बाद भी जमा नहीं किया तो इनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एक्सईएन नरेंद्र कुमार का कहना है कि जिले के करीब 900 विद्यालयों पर ढाई करोड़ रुपये का बकाया है। बकाया जमा करने के लिए नोटिस भेजे जाएंगे।