फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP workers get new voters by reaching booths

हाथरस : भाजपाइयों ने बूथों पर पहुंचकर बनवाए नए मतदाता

Sun, 13 Dec 2020 10:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP workers get new voters by reaching booths
हाथरस : बिसावर में बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करते भाजपाई। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

रविवार को विशेष बूथ दिवस के मौके पर नगर और क्षेत्र के बूथों पर पहुंचकर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में अपना सहयोग दिया। उन्होंने बीएलओ से संपर्क कर फार्म भरवाकर नए मतदाता बनवाए।
रविवार को नए मतदाता बनने का आखिरी दिन था, लिहाजा भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा बिसावर मंडल के प्रभारी डॉ. देवचंद्र गौड़ ने बिसावर मंडल के सुसाइन, करसौरा, धानौटी, जटोई, गढ़उमराव आदि में बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नए मतदाता बनवाने में बूथ अध्यक्षों व सेक्टर प्रभारियों का मार्ग दर्शन कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कई नए मतदाताओं का नाम भी सूची में शामिल कराया। मंडल अध्यक्ष हंवीर सिंह प्रधन, जिला कार्यकारिणी सदस्य व प्रधान संगठन अध्यक्ष ओमवीर सिंह प्रधान, सेक्टर प्रभारी चंद्रवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, नारायण सिंह, रोजर सिंह, लक्ष्मण सिंह प्रधान, अशोक चौधरी, मुरारीलाल आदि थे।
विज्ञापन

इधर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम ने मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर एवं बूथ अध्यक्ष प्रवेश पाठक के साथ ब्लॉक मुख्यालय सादाबाद पहुंचकर बीएलओ से संपर्क कर नए मतदाताओं का नाम बढ़वाने के लिए फार्म नंबर छह भरकर संबंधित बीएलओ को सौंपा। सुनील गौतम ने बताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर कम से कम 10 नए युवा मतदाताओं को जोड़ने का काम कर रहा है, जिससे कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ फिर से उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ने अधिक मतदाता बनाए जाने का किया आह्वान
सादाबाद। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक भारतीय जनता पार्टी के कैंप कार्यालय पर पूर्व विधायक रामसरन आर्य लहटू ताऊ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पूर्व सांसद सादाबाद विधानसभा के प्रभारी चौधरी तेजवीर सिंह रहे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा केवल सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती बल्कि भाजपा का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण है। उन्होंने अधिक से अधिक मतदाता बनवाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कृषि कानूनों के बारे में किसानों से चौपाल के माध्यम से चर्चा कर उनके भ्रम को दूर करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन सुधीर गर्ग ने किया। बैठक में जिला महामंत्री प्रीति चौधरी, दिनेश त्यागी, सत्यप्रकाश बाल्मीकि, ओमवीर प्रधान, राजेंद्र धाकरे, चंद्रभान सिंह, मोनवीर सिंह, उदयवीर सिंह, डॉ महेंद्र पाल शर्मा, अशोक चौधरी, तुलसीदास अग्रवाल, महेंद्र सिंह आचार्य, मुरसान मंडल अध्यक्ष हंवीर सिंह, चौ. चंद्रवीर सिंह, कप्तान सिंह ठेंनुआ, अनुज चौधरी, विपिन लवानिया आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed