फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP will decide trained volunteers for vaccination in every division

हाथरस : हर मंडल पर टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित स्वयंसेवक तय करेगी भाजपा

Mon, 12 Jul 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP will decide trained volunteers for vaccination in every division
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रविवार को भाजपा की एक वर्चुअल बैठक हुई। इसमें मुख्य वक्ता ब्रज क्षेत्र मंत्री डॉली माहौर रहीं। बैठक में कोविड की रोकथाम को लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वैक्सीनशन अभियान को और तेज करने के लिए हर मंडल में पार्टी की ओर से प्रशिक्षित स्वयंसेवक नियुक्त किए जाएंगे।
डॉली माहौर ने बताया कि जनहित को समर्पित भाजपा सरकार ने मोदी के नेतृत्व में कोरोना की रोकथाम के लिए काफी कारगर प्रयास किए। भाजपा ने सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत जनता की पूरे मनोयोग से सहयोग और सेवा की। सरकार तीसरी लहर के पूर्वानुमान के मद्देनजर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वैक्सीनशन अभियान के हाथरस जिले के प्रमुख अनुराग अग्निहोत्री ने बताया कि हाथरस में टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। जिला अपने निर्धारित लक्ष्य से अधिक ही लोगों को वैक्सीनशन करवाने के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि हाथरस में जिस तरह से कोरोना के दूसरी लहर पर नियंत्रण किया गया। वह काबिल ए तारीफ है। अभी हमें लापरवाही नहीं बरतनी है। कार्यक्रम का संचालन जिला के सोशल मीडिया प्रमुख पवन रावत ने किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री और कोविड अभियान के जिला प्रमुख रूपेश उपाध्याय, जिला मंत्री और वैक्सीनेशन अभियान सह संयोजक मीरा माहेश्वरी, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री दुर्गेश नंदिनी, मंडल अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, शिवदेव दीक्षित, राजपाल सिंह, हमबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, कुशल पाल सिंह पौरुष, सत्यपाल मदनावत, कुसुम देवी मदनावत, वासुदेव माहौर, राकेश शर्मा, सूरज शाह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed