{"_id":"60b276fb8ebc3ee4a355af8c","slug":"hathras-bjp-leaders-donated-blood-on-completion-of-seven-years-of-modi-government-hathras-news-ali2642072153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
केंद्र में भाजपा सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपाइयों ने बागला इंटर कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा के जिला प्रभारी राजा वर्मा ने किया।
जिला प्रभारी चौ. राजा वर्मा ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा संगठन है। भाजपा के कार्यकर्ता सदैव तन, मन, धन से देश और समाज की सेवा में समर्पित रहता है। कोरोना महामारी में जिस प्रकार केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने जनता के लिए कार्य किए हैं, वह अनुकरणीय है। सदर विधायक हरिशंकर माहौर ने कहा कि देश में किसी भी संकट के समय भाजपा के कार्यकर्ता सदैव सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।
कोरोना काल में भी राहत सामग्री बांटना हो या स्वास्थ्य सेवा संबंधित किट लोगों तक पहुंचानी हो या कोरोना मरीजो को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करानी हो। हर मोर्चे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए समाज के सेवा की है। 115 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। भविष्य में कभी भी आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करने लिए उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चौ. चंद्रवीर सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हुमायू खान, शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, अनुसूचित मोर्चा से जिला महामंत्री रामवीर माहौर, जितेंद्र बधौतिया, हरीशंकर राना, सुनील गौतम, पवन रावत, संध्या आर्य, जितेंद्र वार्ष्णेय, शिवदेव दीक्षित, रवि वार्ष्णेय, अमन जैन, जितेंद्र सिंह, रॉकी चौहान, आशीष ठाकुर, डॉ. आरबी दुबे, अरुण, सूर्या, गजेंद्र राणा, मनोज कुमार, अंतेष चौधरी, हेमंत चौधरी, राजकुमार, संजय सिंह, प्रवीण गुप्ता, रीतेश शर्मा, विशाल उपाध्याय, वेदप्रकाश शर्मा, अरविंद दिवाकर, गुरदीप राज निरंकारी आदि मौजूद थे।