फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP leaders counted the achievement of their government, then the opposition targeted BJP

हाथरस : भाजपा नेताओं ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धि तो विपक्षियों ने भाजपा पर साधा निशाना

Tue, 30 Nov 2021 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP leaders counted the achievement of their government, then the opposition targeted BJP
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करती सत्ता का संग्राम की टीम। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अमर उजाला के चुनावी रथ सत्ता का संग्राम का कार्यक्रम नगर पालिका पार्क में हुआ। इस मौके पर जहां भाजपा नेताओं ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो विपक्षियों ने खराब सड़कें, स्वच्छता और रोजगार के अलावा कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। इस दौरान जमकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चला। एक दल के नेता ने दूसरे दल के नेताओं के आरोपों का जवाब दिया।
इस मौके पर बसपा के सादाबाद विस सीट के प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि युवा, किसान, महिलाएं समेत हर वर्ग इस सरकार में परेशान है। दलितों पर अत्याचार हो रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। बिजली, पेट्रोल-डीजल, गैस सिलिंडर, खाद्य पदार्थ सब कुछ महंगा हो गया है। गरीब अगर एक महीने का भी बिजली बिल न जमा कर पाए तो उसके घर का कनेक्शन काट दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बसपा कैडर बेस्ड पार्टी है। यूपी में चार बार मायावती मुख्यमंत्री बनीं। हाथरस की कोई विधानसभा सीट नहीं बची है, जहां से कभी न कभी बीएसपी को जीत न मिली हो। सोशल इंजीनियरिंग के जरिये इस बार भी बसपा जीतेगी। वहीं, सपा के जिला महासचिव जैनुद्दीन ने कहा कि सपा किसानों, मजदूरों व व्यापारियों की पार्टी है। ये सभी लोग सपा के साथ हैं। भाजपा के पास कोई विजन नहीं है। ये लोग झूठे दावे करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा सरकार ने भी कुछ खास काम नहीं किया है। इसलिए इस बार सपा की ही सरकार प्रदेश में बनेगी। कांग्रेस के प्रदेश सचिव शरद उपाध्याय नंदा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और बलात्कार के मामले काफी बढ़ गए हैं। योगी जी कहते हैं कि सारे गुंडे-बदमाश जेल पहुंच गए हैं। अगर वे जेल में हैं तो ये अपराध कौन कर रहा है।
वहीं, आम आदमी पार्टी के राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि अन्य पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो आम लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। किसानों को सिंचाई के लिए व्यवस्था कराएंगे। दिल्ली मॉडल पर चुनाव लड़ेंगे। राणा ने आरोप लगाया कि अन्य सभी राजनीतिक दलों ने कोई वादे पूरे नहीं किए।
वहीं, भीम आर्मी के मंडल प्रभारी बंटी भैया ने कहा कि हम युवाओं को रोजगार दिलाने, दलितों के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए काम करेंगे। बंटी ने बसपा को दलित का हितैषी होने का दिखावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि आखिर बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बहन मायावती पीड़ित के घर क्यों नहीं आईं। बसपा के अंकित सोनी ने भीम आर्मी के बंटी को जवाब दिया। उन्होंने बंटी भैया से कहा कि स्वार्थ को देखते हुए आप जैसे नेता बीएसपी छोड़कर जाते हैं। बसपा ने दलितों को अलग पहचान दिलाई है।
वहीं व्यापारी नेता योगेश शर्मा योगा पंडित ने कहा कि हाथरस वो शहर है, जो कभी कानपुर से ज्यादा टैक्स देता था, लेकिन पिछले 70 साल से अनदेखी हुई और यहां का उद्योग धंधा चौपट हो गया। अब इसमें बदलाव आ रहा है। भाजपा सरकार की नीतियां काफी अच्छी हैं। साफ-सफाई और खराब सड़कों के सवाल पर नगर पालिका के चेयरमैन और भाजपा नेता आशीष शर्मा ने कहा कि जल निगम की ओर से पानी के लिए पाइप लाइन पड़ रही है। इसके चलते कुछ जगहों पर खुदाई हुई है। जल्द ही सड़कें सही हो जाएंगी।
भाजपा के जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने कहा कि हमारी सरकार में लॉ एंड ऑर्डर काफी बेहतर हुआ है। दाल मिलों को यहां फिर से लाया जा रहा है। आलू प्रोसेसिंग यूनिट का काम शुरू हो गया है। सुरक्षा और विकास कार्य दोनों को लेकर भाजपा की सरकार ने बहुत काम किया है। यहां लंबे समय से पुल की मांग थी। इसे भाजपा सरकार में बनवाया गया। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल पर उपाध्याय ने कहा, देखो... कौन आज महिला सुरक्षा की बात कर रहा है।

जिसने कभी गेस्ट हाउस कांड किया था और मायावती जी के साथ अभद्रता की थी। बिजली व्यवस्था को लेकर भी उपाध्याय ने सपा-बसपा को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि पहले गांवों में केवल तीन घंटे दिन और तीन घंटे रात में बिजली आती थी। अब 18 से 20 घंटे लगातार बिजली आती है। इस मौके पर सभी दलों के समर्थक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed