{"_id":"5f6a523c8ebc3e80fa1cd08e","slug":"hathras-bjp-face-to-face-with-the-land-of-bainiganj-hathras-news-ali2444795196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बैनीगंज की जमीन को लेकर भाजपाई आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बैनीगंज की जमीन को लेकर भाजपाई आमने-सामने
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के बैनीगंज स्थित एक जमीन का मामला उलझता ही जा रहा है। अब इस मामले में भाजपा के शहर अध्यक्ष ने कुछ लोगों के खिलाफ कोतवाली सदर में तहरीर देते हुए भूमाफिया पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आशंका जाहिर की है कि उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष ने भी अपनी तहरीर कोतवाली में दी है। दूसरे पक्ष ने भी खुद को भाजपाई बताते हुए तहरीर दी है। दिलचस्प बात यह है कि किसी ने भी एक दूसरे का तहरीर में खुलकर नाम नहीं लिया है। फिलहाल यह प्रकरण खासा चर्चाओं में हैं।
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले कोतवाली पुलिस और एसडीएम सदर से शहर के एक व्यापारी रघुनाथ टालीवाल ने यह शिकायत की थी कि बैनीगंज में उनका दाल मिल है। इस पर वह काफी लंबे समय से किरायेदार हैं और रातों-रात कुछ लोगों ने उस पर जेसीबी चलवाकर वहां तोड़फोड़ करा दी है। एसडीएम सदर ने तत्काल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया था। इसके अगले दिन ललित शर्मा ने एक प्रार्थना पत्र डीएम को दिया था कि यह जमीन उन्होंने पूरी वैधानिक तरीके से खरीदी है। कुछ लोग बिना किसी बात के अड़ंगा लगा रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
अब इसी मामले में भाजपा के नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कोतवाली सदर में तहरीर दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि रघुनाथ टालीवाल के बेटे मनीष का उन पर दोपहर 12 बजे टेलीफोन आया कि एसडीएम सदर जमीन का निरीक्षण करने आ रहे हैं और उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णु गौतम भी आ चुके हैं। ऐसे में वह भी आ जाएं। भाजपा शहर अध्यक्ष का कहना है कि जब वह वहां पहुंचे तो वहां कुछ भूमाफिया ने उन्हें सरे बाजार जान से मारने और किसी झूठे केस में फंसा देने की धमकी दी। उस समय उनके साथ पार्टी के नगर उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, अर्जुन वाल्मीकि, भूपेंद्र कौशिक, रमेश राजपूत आदि थे।
विज्ञापन
उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। इधर, ललित शर्मा ने भी थाना कोतवाली सदर में तहरीर देकर कहा है कि वह भाजपा की जिला कार्य समिति के सदस्य हैं। वह युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। रामलीला मैदान में पार्टी के बूथ प्रभारी भी हैं। उन्होंने एक बंद कारखाना, जोकि खंडहर के रूप में है, को खरीदा है। इसे लेकर कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं।
मंगलवार की दोपहर को जब वह बैनीगंज बाजार में बैठे थे तो वहां भाजपा के नगर के एक नेता आ गए। उनसे एक मिनट बात करने का इशारा किया। साथ ही यह कहने लगे कि हमें 20 प्रतिशत का साझेदार बना लो। मामला आज ही निपट जाएगा। हम भी भाजपा के नगर के नेता हैं। ललित के मुताबिक जब उन्होंने हाथ जोड़कर मना कर दिया तो वह यह कहकर चले गए कि तुम मेरी ताकत देखना। तहरीर में कार्रवाई की मांग की गई है।
इस मामले में एसडीएम सदर जांच कर रहे हैं। उन्होंने यथा स्थिति के आदेश दिए हैं। उनके आदेश के अनुसार वहां कोई काम नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने फोन पर यह सूचना जरूर दी है कि कुछ लोगों ने उन्हें जान से मारने धमकी दी है। इस मामले की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष की कोई तहरीर नहीं मिली है।
-जगदीशचंद्र, कोतवाली निरीक्षक सदर।