फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bike thief gang again blew up three bikes

हाथरस : बाइक चोर गिरोह ने फिर उड़ाई तीन बाइकें

Wed, 07 Jul 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bike thief gang again blew up three bikes
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

एक तरफ सादाबाद पुलिस ने मंगलवार को तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की तीन बाइकें बरामद कीं, तो दूसरी तरफ वाहन चोरों ने भी सादाबाद कस्बे से तीन बाइकें चोरी कर लीं। बाइक चोरी की लगातार हो रहीं घटनाओं से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है तो पुलिस के लिए भी बाइक चोरी की घटनाएं सिरदर्द बन गई हैं।
मंगलवार को कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर तहसील परिसर से चोरों ने बाइक पार कर दीं। यह बाइक मांगरू क्षेत्र के लेखपाल शिव कुमार पुत्र ओमवीर सिंह की थी। रोजाना की तरह शिव कुमार ने बाइक को तहसील परिसर के कैंटीन में खड़ा किया था। जब वह तहसील में बैठक में थे तो इस दौरान चोरों ने उनकी बाइक को चोरी कर लिया। बैठक से लौटने पर उन्हें अपनी बाइक मौके पर नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका। लेखपाल ने कोतवाली में भी घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

इधर, गांव नगला बीरवल सादाबाद निवासी रामप्रकाश पुत्र गंगा प्रसाद की बाइक को भी चोरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चोरी कर लिया। उन्होंने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह छह जुलाई को अपने भाई की पत्नी रजनी देवी को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा दिलवाने आया था, उसने अपनी बाइक को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही खड़ा किया था, जब वह दवा लेकर वापस लौटा तो उसकी बाइक मौके से गायब थी। इधर, कस्बे के मथुरा अड्डे पर एक मिठाई विक्रेता दीपक की बाइक को भी चोरों ने चोरी कर लिया। उसने अपनी बाइक को काफी तलाशा, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। इससे पूर्व भी समिति के बाहर से भी बाइक चोरी की कई वारदातें पिछले दिनों हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed