फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bids placed at the end of Daslakshana festival

हाथरस : दसलक्षण पर्व के समापन पर लगाईं बोलियां

Tue, 21 Sep 2021 06:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Bids placed at the end of Daslakshana festival
हाथरस : जैन मंदिर में पूजा-अर्चना करते जैन समाज के लोग। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दसलक्षण पर्व के अंतिम दिन व अनंत चतुर्दशी के मौके पर शहर के सभी जैन मंदिरों में सुबह से देर रात तक समाज के सभी लोग भक्ति में डूबे रहे। पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन विभिन्न बोलियां लोगों ने लीं।
नयांगज स्थित नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में उमेश चंद्र जैन, अनुज जैन, साक्षी जैन, ममता जैन, नमन जैन द्वारा शांतिधारा की बड़ी बोली ली गई। दूसरी द्वितीय शांतिधारा की बोली विवेक जैन और श्वेतांक जैन ने ली, जबकि वास पूज्य भगवान का लड्डू चढ़ाने की बोली सुमत प्रकाश जैन लोहिया, विजय जैन लोहिया, मयंक जैन लोहिया व सलिल जैन ने ली। मथुरा से आए शशांक जैन शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन कराया। हलवाई खाना स्थित श्री पार्श्वनार्थ दिगंबर जैन मंदिर में मूलनायक भगवान पाश्वनार्थ प्रतिमा पर अभिषेक करने की बोली धन्य कुमार सोगानी, राहुल सोगानी ने ली। दूसरी बोली राहुल जैन ने ली।
विज्ञापन

शांतिधारा की बोली अखिलेश जैन रंग वाले व द्वितीय बोली धन्य कुमार सोगानी, राहुल सोगानी और समता सोगानी ने ली। लड्डू की बोली भी अखिलेश जैन ने ली। बडे़ मंदिर में बाल पंडित विशाल जैन द्वारा सुबह सात बजे पूजा की शुरुआत की गई। यह दोपहर तक चली। 10 महिलाओं द्वारा 10 द्रव्यों की थाली घर से सजाकर लाई गई। नयाबांस स्थित अतिशय चंद्रप्रभु भगवान मंदिर, हलवाई खाना स्थित चैत्यालय व छोटे जैन मंदिर तथा हनुमान गली जैन मंदिर में दस लक्षण पर्व के अंतिम दिन महिला, पुरुषों और बच्चों ने दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पूजन और अभिषेक व शांतिधारा तो शाम के समय मूलनायक प्रतिमाओं के अभिषेक किए गए। नयागंज व हलवाई खाना स्थित जैन मंदिरों में रात्रि के समय शास्त्र सभा के उपरांत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। महिलाओं व बच्चों को प्रतीक चिह्न के रूप में गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राकेश जैन, अध्यक्ष उमाशंकर जैन, सुमत प्रकाश जैन लोहिया, राजेश जैन, कमलेश जैन, संदीप जैन, संजीव जैन, सुधीर जैन, अरविंद जैन राजाबाबू, पूर्व सभासद पति धीरज जैन, अनिल जैन गुड्डू, कैलाश चंद्र , सुभाष चंद्र जैन, अमित जैन, मोनू जैन, पुलकित जैन, पंकज जैन, डिंपल जैन, विजय जैन लोहिया, डॉ. डीके जैन, जिनेंद्र जैन सिंपल, मयंक जैन, विजय जैन, सिद्धार्थ जैन, मनु जैन, अतुल जैन एडवोकेट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed