{"_id":"5f11f5668ebc3e638c77291b","slug":"hathras-beneficiaries-should-be-benefited-from-government-schemes-distributed-masks-hathras-news-ali2389069101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सरकार की योजनाओं से गरीबों को किया जाए लाभांवित, बांटे मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सरकार की योजनाओं से गरीबों को किया जाए लाभांवित, बांटे मास्क
विज्ञापन
हाथरस: लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनते सांसद।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सांसद राजवीर दिलेर ने शुक्रवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जनता दरबार लगाकर लोगों की जन समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न गांव से आए लोगों की बिजली समस्या, किसानों की कृषि आदि की समस्याओं को जाना और संबधित अधिकारियों को समस्याओं को दूर करने के लिए कहा।
जनसुनवाई के दौरान आए हुए सभी फरियादियों से सांसद ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए समय-समय पर उपायों का पालन करने की अपील की। उन्होंने लोगों को सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया। बैठक में उपस्थित सीडीओ आरबी भास्कर से कोरोना काल में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी की।
उन्होंने कहा कि सरकार की चल रहीं विभिन्न योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत कराया जाए। श्रमिक मजदूरों व गरीब किसानों विशेष रूप से ध्यान देकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। बैठक में एसडीएम सदर रामजी मिश्रा, सीडीओ आरबी भास्कर, बीएसए मनोज कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।