{"_id":"610acbd78ebc3e88e6201855","slug":"hathras-bed-entrance-exam-tomorrow-section-144-will-remain-in-force-till-20-hathras-news-ali269873021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बीएड की प्रवेश परीक्षा कल, 20 तक रहेगी धारा 144 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बीएड की प्रवेश परीक्षा कल, 20 तक रहेगी धारा 144 लागू
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वर्ष 2021 में बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र- 2021-23 के प्रवेश के लिए उप्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2021 जिले में छह अगस्त को होगी।
इसके अलावा उप्र माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा प्रशिक्षित स्नातक एवं प्रवक्ता संवर्ग विषयों की लिखित परीक्षा 7, 8 अगस्त एवं 17, 18 अगस्त को होगी। इस सिलसिले में डीएम रमेश रंजन ने बताया कि परीक्षाकाल के दौरान असामाजिक एवं अवांछनीय तथा नकल माफिया तत्व अनुचित साधनों का प्रयोग कर दुर्भावनावश निष्पक्ष परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं।
शांति एवं विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रवेश परीक्षा बीएड 2021 एवं प्रशिक्षित स्नातक एवं प्रवक्ता संवर्ग विषयों की लिखित परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों पर तीन अगस्त से 20 अगस्त तक 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। संवाद