{"_id":"61fc250a33412d380068ba8c","slug":"hathras-become-a-participant-in-happiness-and-sorrow-will-vote-for-such-a-candidate-sasni-news-ali2844349161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सुख-दुख में भागीदार बने, ऐसे प्रत्याशी को देंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सुख-दुख में भागीदार बने, ऐसे प्रत्याशी को देंगे वोट
विज्ञापन
चाय की दुकान पर चुनाव की चर्चा करते मतदाता। संवाद
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, चाय की दुकानों पर चर्चाएं जोर पकड़ती जा रही हैं। कस्बा में बस स्टैंड स्थित अजय टी स्टॉल पर बैठे लोग चाय की चुस्कियों के बीच चुनावी चर्चाओं में मशगूल नजर आए।
सचिन बौहरे का कहना है कि प्रत्याशी साफ छवि का होना चाहिए। जो क्षेत्र का विकास कराने में समक्ष है, उसको ही वोट दिया जाएगा। राहुल वार्ष्णेय का कहना है कि वोट ऐसे प्रत्याशी को देंगे, जो जनता के दुख-दर्द में शामिल हो। बबलेश वार्ष्णेय का कहना है कि किसान, गरीब एवं मजदूरों के हितों की बात करने वाले, क्षेत्र की समस्या सुननेे वाले और उसका निदान कराने वाले प्रत्याशी को ही अपना समर्थन देंगे।
दुकान पर बैठे महेशचंद्र शर्मा कहते हैं कि क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। इस कारण बच्चों को पढ़ने के लिए दूर-दराज भागना पड़ता है। वोट उसी को दिया जाएगा, जो क्षेत्र में सुविधाएं दिलाए। देवेंद्र शर्मा कहना है कि जनता की कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
वोट लेने के बाद प्रत्याशी लौटकर नहीं आते हैं। इस बार ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगे, जोकि जनता की सुने। क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा की सुविधाएं दिलाए और उद्योग-धंधे लगवाए। अली हसन कहते हैं कि ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगे, जो क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं का इंतजाम करे।