{"_id":"61b10465e72fd30ef5711749","slug":"hathras-be-careful-about-omicron-cmo-hathras-news-ali280092521","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ओमिक्रॉन को लेकर बरतें सावधानी : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ओमिक्रॉन को लेकर बरतें सावधानी : सीएमओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के भारत में आने के बाद जनपद में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर खासी सतर्कता बरती जा रही है। विदेश से आने वालों की निगरानी की जा रही है। गाइड लाइन के मुताबिक विभाग की तैयारी है।
उन्होंने बताया कि लोगों को इससे डरने की नहीं, बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। सभी टीकाकरण कराएं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी डॉ. चतुर सिंह ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए मास्क बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुंह और नाक को अच्छे से ढकते हुए मॉस्क लगाने के बाद ही घर से निकलें और सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डॉ. चतुर सिंह ने कहा कि शादी-विवाह व अन्य कार्यक्रमों में मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। हाथों को सैनिटाइज करते रहें। डॉ. सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है।
विज्ञापन
वह अवश्य टीका लगवाएं। टीका लगवाने से कोविड की गंभीरता का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। साथ ही जिन लोगों ने अभी तक केवल टीका की एक डोज ली है वह समय पर दूसरी डोज भी अवश्य लें। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए पर्याप्त मात्रा में जनपद पर वैक्सीन उपलब्ध है।
बरतें सावधानी
- हाथों को बार-बार साबुन पानी से धोएं।
- अपना चेहरा, नाक या मुंह न छूएं।
- खांसते या छींकते समय साफ़ रुमाल या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें, टिश्यू को कूड़ेदान में ही फेंकें और रुमाल को अच्छी तरह से धोकर ही पुन: इस्तेमाल करें।