{"_id":"6182da38e7193959e70e8de9","slug":"hathras-banks-will-remain-closed-for-four-days-from-today-hathras-news-ali27739875","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आज से चार दिन तक बंद रहेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आज से चार दिन तक बंद रहेंगे बैंक
विज्ञापन
हाथरस : स्टेट बैंक में दिवाली के चलते लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दीपोत्सव के चलते जिले भर में बैंक चार दिन बंद रहेंगे। अगले सप्ताह में बैंकों में कामकाज होगा। बुधवार को दिवाली से पूर्व बैंकों में पहुंचकर लोगों ने जरूरी कामकाज निपटाए। करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ। सुबह से शाम तक बैंक में काउंटरों पर खासी भीड़ रही। इस कारण लोगों को काम निपटाने में दिक्कतों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि जिले में पांच दर्जन से अधिक बैंक और लगभग 100 एटीएम हैं। अब दीपोत्सव पर्व को लेकर बैंक प्रशासन ने एटीएम की कैश ट्रे में कैश को फुल किया है। बुधवार की सुबह बैंक खुलने से पहले लोग पहुंच गए। बैंक खुलने के साथ काउंटरों पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। लोगों जमा निकासी के अलावा अन्य काम निपटाए।
शाम तक बैंक काउंटरों पर भीड़ रही। वहीं एटीएम में लोगों की लाइन लगी रही। कुछ एटीएम शोपीस बने रहे। इस कारण लोगों को नकदी पाने के लिए इधर से उधर भागना पड़ा। बुधवार को बैंक में करोड़ों रुपये का करोबार हुआ। संवाद