फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Banks, electricity, LIC, post office workers roared on the second day too

हाथरस : दूसरे दिन भी गरजे बैंक, बिजली, एलआईसी, डाकघर कर्मी

Tue, 29 Mar 2022 09:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Banks, electricity, LIC, post office workers roared on the second day too
मुख्य डाकघर को बंद कर गेट पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कई कामगार संगठनों के आह्वान पर दूसरे दिन मंगलवार को भी बैंक कर्मियों के अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम, बिजली विभाग, डाकघर सहित कई विभागों के कर्मी हड़ताल पर रहे। इन कर्मचारियों ने हड़ताल के दूसरे दिन विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।
आल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुर्ज वाला कुआं स्थित केनरा बैंक की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने बताया कि हड़ताल बैंक कर्मचारियों ने व्यापारियों व आम जनता के हित में की है।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते कई बैंकों के ताले नहीं खुले। बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार और आईबीए के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर पांच दिवसीय बैंकिंग पूरी तरह लागू करने, पेंशन अपग्रेडेशन, पेंशन नियमों में सुधार, स्टाफ वेलफेयर स्कीमों में सुधार करने, विकलांग कर्मचारियों के वाहन भत्तों में सुधार करने, सभी बैंकों में व्यावसायिक घंटे सामान करने, भूतपूर्व सैनिक बैंक कर्मचारियों के वेतन निर्धारण का स्पष्टीकरण करने आदि मांगों को लेकर पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीबीईयू के जिलाध्यक्ष बीके शर्मा, संयुक्त मंत्री यतेश गर्ग ने बैंक कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम से अवगत कराया। केनरा बैंक एंप्लाइज यूनियन प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर जैन ने कहा कि बैंक कर्मचारियों को हड़ताल करने का कोई शौक नहीं है। उन्हें अपना वेतन कटाना पड़ता है।
सरकार की कुछ ऐसी गलत नीतियां हैं, जिनके कारण ग्राहकों के खाते से सर्विस चार्ज के रूप में करोड़ों रुपये काटे जा रहे हैं। प्रदर्शन में ओमप्रकाश, जीके शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, अजय कुमार, अमन कुमार, नन्नूमल, पुष्पाकर जैन, सोनू कुमार, नरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, मुन्नालाल, रामप्रकाश यादव, तेजपाल, देवेंद्र गौतम, सुनील कुमार, राजेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र रंजन, महेश चंद, शंकरलाल, किशन गोपाल आदि थे।

एलआईसी कार्यालय पर कर्मियों ने दूसरे दिन भी कार्य से विरत रहते हुए नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। डाकघर में कर्मी मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बिजली कार्यालय में भी कर्मियों ने शाम को तीन से पांच बजे तक धरना-प्रदर्शन किया। वहीं आगरा केंद्रीय कार्यालय पर बिजली कर्मियों की बैठक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed