फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ban on incidents happening to people of Brahmin society

हाथरस: ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ हो रही घटनाओं पर लगाई जाए रोक

Wed, 29 Jul 2020 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Ban on incidents happening to people of Brahmin society
हाथरस: ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में डीएम को ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष बृजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में हाल में ही ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए इन मामलों में कठोर कार्रवाई कराने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देशित करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में अब तक लगभग 170 ब्राह्मणों की हत्याएं एकल व सामूहिक रूप से हुई हैं। विगत दिनों शहर में सौरभ शर्मा की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इसी प्रकार थाना कोतवाली हाथरस के ठीक सामने विगत 21 जून 2020 को राजेश शर्मा (प्रबंधक महाविद्यालय), उनके भाई अनिल शर्मा (बैंक मैनेजर) के साथ पुलिस ने बीच सड़क पर मारपीट की और उसके बाद थाने के अंदर भी मारपीट की, जो कि दोनों जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुष्टि हो सकती है। उसके बाद झूठे को मनगढ़ंत आरोप लगाकर दोनों भाइयों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि ब्राह्मणों की हत्याओं की जांच ईमानदार एवं निष्पक्ष एजेंसी से कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई कराई जाए। ब्राह्मणों की सुरक्षा की व्यवस्था व पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और रोजगार सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देशित किया जाए, जिससे ब्राह्मण समाज का विश्वास सरकार के प्रति बना रहे, वरना ब्राह्मण समाज को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष जयशंकर पाराशर, राजेश शर्मा, बृजेश शुक्ला, विनय भारद्वाज, अजय रावत, दिनेश पाठक, सौरभ के पिता अनिल कुमार, चाचा अजय कुमार, बॉबी पंडित पंकज, बौबी गौतम, अनिल शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed