फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bahujan Uday Yatra reached Kursanda

हाथरस : कुरसंडा में पहुंची बहुजन उदय यात्रा

Mon, 06 Dec 2021 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bahujan Uday Yatra reached Kursanda
रालोद की बहुजन यात्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव कुरसंडा में राष्ट्रीय लोकदल के बैनरतले रविवार को बहुजन उदय यात्रा का आयोजन किया । यात्रा के जरिये रालोद नेताओं द्वारा बहुजन समाज के लोगों को पार्टी की रीति व नीतियों से अवगत कराया। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा लिए गए संकल्पों के बारे में जानकारी दी।
रालोद नेता गुड्डू चौधरी, प्रवीन पौनियां और चौधरी बहादुर सिंह का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद रालोद नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल में ही बहुजन समाज का हित निहित है। भाजपा सरकार ने सिर्फ जातिवाद की राजनीति की है।
विज्ञापन

इस बार जनता चौधरी चरण सिंह की पार्टी रालोद का साथ देगी और जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करेगी। कहा कि रालोद द्वारा बहुजन समाज की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएग। रालोद नेता बहादुर सिंह ने गांव छावा में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, जिलाध्यक्ष केशव चौधरी, जिप. सदस्य उम्मेद सिंह, युवा जिलाध्यक्ष महीपाल सिह, कृपाल सिंह, बीडीसी अतुल कुमार एवं गोपाली, सतेंद्र फौजदार, बनी सिंह पहलवान, सत्यवीर सिंह, राम प्रसाद मास्टर, मनोज दिवाकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed