{"_id":"62f7e63121742e33232d439b","slug":"hathras-bad-condition-of-five-development-blocks-in-odf-plus-hathras-news-ali298126933","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ओडीएफ प्लस में पांच विकास खंडों की स्थिति खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ओडीएफ प्लस में पांच विकास खंडों की स्थिति खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) प्लस के तहत हो रहे कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। इसे लेकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने नाराजगी जताई है। ओडीएफ प्लस के तहत विकास खंड मुरसान, सिकंदराराऊ, हसायन, सादाबाद एवं सहपऊ के ग्रामों को ओडीएफ प्लस घोषित किए जाने की प्रगति बेहद खराब पाई है। डीपीआरओ ने ओडीएफ प्लस के कार्यों को कराकर इनकी जीओ टैगिंग कराने के निर्देश जारी किए हैं।
शासन के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले के 30 ग्रामों को ओडीएफ प्लस घोषित किया जाना है। इन ग्रामों में सोख पिट, गीला व सूखा कचरा को अलग करने सहित तमाम कार्यों को कराते हुए ओडीएफ प्लस की श्रेणी में लाना है। ओडीएफ प्लस के तहत होने वाले कार्यों की जीओ टैगिंग एप के माध्यम से की जानी है। इसे लेकर समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आई है।
ओडीएफ प्लस के तहत ब्लॉक वार समीक्षा में सामने आया है कि महज 4.68 फीसदी कार्य ही पूर्ण हो सके हैं। इनकी जीओ टैगिंग के जरिये शासन को रिपोर्ट पहुंच चुकी है। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं कि सभी अपने ब्लॉक में ओडीएफ प्लस के तहत होने वाले कार्यों को पूर्ण कराते हुए जीओ टैगिंग का कार्य पूर्ण करें। चयनित ग्रामों ओडीएफ प्लस घोषित करने की कार्रवाई पूर्ण की जाए।