{"_id":"61d703485d31fe25da6c9bf3","slug":"hathras-baby-dixit-became-the-block-president-phoolmala-vice-president-sadabad-news-ali282445269","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बेबी दीक्षित बनीं ब्लाक अध्यक्ष, फूलमाला उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बेबी दीक्षित बनीं ब्लाक अध्यक्ष, फूलमाला उपाध्यक्ष
विज्ञापन
प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ की नवगठित कार्यकारिणी की ब्लाक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियो?
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमानी संघ की बैठक बृहस्पतिवार को सादाबाद ब्लाक परिसर में हुई। इसमें सादाबाद ब्लाक की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मिति से गांव बुर्जबाजी जारऊ निवासी बेबी दीक्षित पत्नी कृष्ण कुमार दीक्षित को सादाबाद ब्लाक अध्यक्ष चुना गया।
जिलाध्यक्ष राजकुमार सेंगर द्वारा घोषित की गई कार्यकारिणी में सादाबाद ब्लाक अध्यक्ष के अलावा फूलमाला को उपाध्यक्ष, पूनम देवी को महासचिव, बेबी चौहान को महामंत्री, वीनू देवी को मंत्री, श्री निवास को सलाहकार, रनवीर सिंह को सचिव, बनी सिंह को संयोजक, मान सिंह को संरक्षक, रजनी देवी को मीडिया प्रभारी और नीलम देवी को संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सभी नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से जिलाध्यक्ष ने अपेक्षा की कि वह संघ हित में कार्य करेंगे। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्याओं का समाधान कराना संघ की प्राथमिकता में होगा। मौके पर अन्य काफी लोग मौजूद रहे।