फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Awakened greenery in the district, planted more than 20 lakh saplings

हाथरस : जिले में जगाई हरियाली की अलख, 20 लाख से अधिक पौधे रोपे

Tue, 05 Jul 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Awakened greenery in the district, planted more than 20 lakh saplings
हाथरस : सासनी के गांव सुसायत में पौधरोपण करते सांसद राजवीर दिलेर। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में मंगलवार की सुबह से वन विभाग सहित 21 विभागों ने पौधरोपण में सहभागिता की। लक्ष्य के सापेक्ष 20 लाख तीन हजार 360 पौधों का रोपण किया गया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले दिन लक्ष्य के सापेक्ष 110 प्रतिशत पौधे लगाए गए हैं। खास बात यह है कि पौधे लगाने के दौरान जीओ टैगिंग करने वाले हरितिमा एप पर लोड एक साथ बढ़ा तो कुछ घंटे के लिए एप बाधित रहा। इस कारण कर्मियों को जीओ टैगिंग करने में परेशानी से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार पौधरोपण की शासन स्तर से निगरानी की जा रही है। जिले में नोडल अफसर के रूप में मयूर माहेश्वरी को तैनात किया गया है। पहले दिन वन विभाग व अन्य विभागों को 18 लाख 19 हजार तीन सौ पौधों का रोपण करना था। इसके सापेक्ष वन विभाग व सभी विभागों ने मिलकर बीस लाख तीन हजार 360 पौधों का रोपण किया। इसके साथ 110 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया।
विज्ञापन

इस बार पौधरोपण की जीओ टैगिंग के लिए हरितिमा एप का सहारा लिया गया। हाथरस सहित पूरे प्रदेश में इस एप पर लोड बढ़ा तो कुछ समय के लिए एप ने काम करना बंद कर दिया। इस कारण पौधरोपण में सहयोग करने वाले कर्मियों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा। इस दौरान नगला कांच, जलेसर रोड सीवेज फार्म, बेसिक शिक्षा के स्कूलों, इंटर कॉलेज और शक्ति वन आदि स्थानों पर पौधों का रोपण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed