{"_id":"611806c98ebc3e5820048a0b","slug":"hathras-attempts-to-pacify-brahmins-by-reminding-them-of-atrocities-sasni-news-ali270736848","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्याचारों की याद दिलाकर ब्राह्मणों को साधने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्याचारों की याद दिलाकर ब्राह्मणों को साधने की कोशिश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा में हलचल मची हुई है। राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा के सहारे बसपा से ब्राह्मणों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन देखना यह है कि सतीशचंद्र मिश्रा का जादू ब्राह्मण मतदाताओं पर चल पाता है या नहीं।
हालांकि सतीशचंद्र मिश्रा ने ब्राहमण एवं दलित समाज को एकजुट होकर अत्याचारों से मुकाबला करने की सीख दी। प्रदेश में ब्राह्मण समाज पर हुए अत्याचारों का सिलसिलेवार हवाला देते हुए ब्राह्मण समाज को अपनी तरफ खींचने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हत्या की घटनाओं को आत्महत्या करार देकर ब्राह्मणों पर जुल्म ढा रही है, जिससे ब्राह्मण समाज दहशत में जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गिन-गिनकर ब्राह्मण समाज के मजबूत लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है या उनकी हत्या करा रही है।
विज्ञापन
ब्राह्मणों का उत्पीड़न करना प्रदेश सरकार का उद्देश्य बन गया है। झूठ, छल, फरेब और धोखेबाजी का हवाला देकर ब्राह्मण समाज पर डोरे डालने का पूरा प्रयास किया गया। नौजवान एवं युवाओं को बेेरोजगार बनाने का हवाला देकर सरकार पर तीखे कटाक्ष किए। देखना यह है कि सतीशचंद्र मिश्रा का जादू ब्राह्मणों पर कितना असर करता है।