फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Area Panchayat members deprived of oath taking will get another chance

हाथरस : शपथ ग्रहण से वंचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिलेगा एक और मौका

Thu, 22 Jul 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Area Panchayat members deprived of oath taking will get another chance
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में शपथ ग्रहण से वंचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एक बार फिर से शपथ ग्रहण करने का मौका दिया जाएगा। शपथ से वंचित सदस्यों को पत्र भेजकर शपथ ग्रहण करने के बारे जानकारी दी जा रही है। वंचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी के माध्यम से शपथ दिलाई जा सकेगी।
शासन के निर्देश के क्रम में 20 जुलाई को जिले के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुखों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई थी। इस दौरान काफी सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। इस कारण क्षेत्र पंचायत सदस्यों की शपथ नहीं हो सकी। अब ब्लॉक वार वंचित सदस्यों का डेटा एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन वंचित सदस्यों को ब्लॉक स्तर से शपथ ग्रहण के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं, जिससे जल्द ही शपथ की कार्रवाई पूरी हो जा सके। शपथ ग्रहण से वंचित सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख की गैरहाजिरी में बीडीओ द्वारा शपथ दिलाई जा सकेगी। उच्चाधिकारियों के स्तर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब जल्द ही वंचित सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर कार्यवाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed