{"_id":"60f86cb48ebc3e73517d867b","slug":"hathras-area-panchayat-members-deprived-of-oath-taking-will-get-another-chance-hathras-news-ali268689866","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शपथ ग्रहण से वंचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिलेगा एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शपथ ग्रहण से वंचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिलेगा एक और मौका
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में शपथ ग्रहण से वंचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एक बार फिर से शपथ ग्रहण करने का मौका दिया जाएगा। शपथ से वंचित सदस्यों को पत्र भेजकर शपथ ग्रहण करने के बारे जानकारी दी जा रही है। वंचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी के माध्यम से शपथ दिलाई जा सकेगी।
शासन के निर्देश के क्रम में 20 जुलाई को जिले के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुखों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई थी। इस दौरान काफी सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। इस कारण क्षेत्र पंचायत सदस्यों की शपथ नहीं हो सकी। अब ब्लॉक वार वंचित सदस्यों का डेटा एकत्रित किया जा रहा है।
इन वंचित सदस्यों को ब्लॉक स्तर से शपथ ग्रहण के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं, जिससे जल्द ही शपथ की कार्रवाई पूरी हो जा सके। शपथ ग्रहण से वंचित सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख की गैरहाजिरी में बीडीओ द्वारा शपथ दिलाई जा सकेगी। उच्चाधिकारियों के स्तर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब जल्द ही वंचित सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर कार्यवाही शुरू की जाएगी।