फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Another student released a video showing the situation, sought help

हाथरस : एक और छात्र ने वीडियो जारी कर दिखाए हालात, मांगी मदद

Mon, 28 Feb 2022 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Another student released a video showing the situation, sought help
हाथरस : यूक्रेन में फंसे मेडिकल छात्र दक्ष चौधरी। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा सादाबाद के कई छात्र अभी यूक्रेन में फंसे हैं। वह बमबारी से बचने के लिए बंकर में ठहरे हैं। एक छात्र ने वीडियो जारी कर वहां से हालात बयां किए हैं और मदद मांगी है।
बच्चों के सुनहरे भविष्य को देखते हुए कस्बा सादाबाद के कई लोगों ने बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए बड़ी उम्मीदों से यूक्रेन भेजा था, लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग से इन विद्यार्थियों की जान पर बन आई है। यहां परिजन उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को खारकीव में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे दक्ष चौधरी के पिता अनुज चौधरी को एक वीडियो भेजा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि खारकीव में रहने वाले सभी मेडिकल विद्यार्थी बंकर में शरण लिए हुए हैं। यहां रात को माइनस दो डिग्री तापमान हो जाता है। खाने-पीने और दवाओं का पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इसके अलावा यूक्रेन के नक्शे पर छात्र ने अपनी लोकेशन को बताते हुए मदद मांगी है। उस नक्शे में यह बताया गया है कि वह यूक्रेन में किस जगह ठहरे हुए हैं और उन्हें भारत पहुंचने के लिए यूक्रेन के किस हिस्से में पहुंचना है। यह दूरी काफी लंबी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed