फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Annual examination of 1.47 lakh children of basic schools from today

हाथरस : बेसिक स्कूलों के 1.47 लाख बच्चों की वार्षिक परीक्षा आज से

Tue, 22 Mar 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Annual examination of 1.47 lakh children of basic schools from today
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में दो साल बाद कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षा कराई जाएगी। इस साल की परीक्षा में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाएगा। मंगलवार से शुरू होने वाली बेसिक के स्कूलों की परीक्षा को लेकर सोमवार को स्कूलों व विभाग में तैयारियों का दौर चला।
जिले भर के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के एक लाख, 47416 बच्चों की वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। पिछले कई दिनों से परीक्षा को लेकर चल रहीं तैयारियां को सोमवार को अंतिम रूप दिया गया। कक्षा एक के करीब 1800 बच्चों की मौखिक परीक्षा 22 व 23 मार्च को होगी। वहीं 22 से 26 मार्च तक कक्षा दो से आठवीं तक के एक लाख, 2916 विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन

फेल नहीं होगा कोई विद्यार्थी
बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के अनुसार सभी बच्चों की कक्षोन्नति की जाएगी। कम अंक लाने वाले बच्चों के लिए अगली कक्षा में विशेष कक्षाएं आयोजित होंगी। किसी भी बच्चे को फेल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय सारणी हुई जारी
परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे साढ़े 12 बजे तक होगी। जबकि दूूसरी पाली की परीक्षा दोहर एक बजे से तीन बजे तक होगी। 22 मार्च को हिंदी, संस्कृत व हमारा पर्यावरण का पेपर होगा। 23 को गणित व कला, 24 को अंग्रेजी, हमारा परिवेश व खेल एवं स्वासथ्य का पेपर होगा। 25 को विज्ञान व संस्कृत और 26 मार्च को सामाजिक विषय, गृह शिल्प व कृषि की परीक्षा होगी।
ऐसे होगा मूल्यांकन
कक्षा एक केवल मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो व तीन में मौखिक व लिखित परीक्षा के 50-50 प्रतिशत अंक होंगे। कक्षा चार व पांच में लिखित परीक्षा के 70 फीसदी और मौखिक के 30 फीसदी अंक होंगे। कक्षा छह से आठवीं तक लिखित परीक्षा होगी। कक्षा पांच से आठवीं तक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन न्याय पंचायत एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दूसरे स्कूलों के शिक्षकों द्वारा किया जाएगा।
बीईओ निभाएंगे सचल दल की जिम्मेदारी
परीक्षा को सुचितापूर्ण तरीके से कराए जाने के लिए बीईओ सचल दल की जिम्मेेदारी निभाएंगे। बीईओ अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा के दौरान स्कूलों का दौरा करेंगे और परीक्षी हकीकत जानेंगे। परीक्षा में जिले के 1236 स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे। जिसमें 767 प्राथमिक, 205 उच्च प्राथमिक और 264 संविलियन विद्यालय हैं।

- वार्षिक परीक्षा आज से शुरू होगी। जिसमें जिले के करीब 1.47 लाख बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र बीआरसी स्तर से स्कूलों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया गया है, ताकि परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। परिणाम की घोषणा 31 मार्च को होगी। - शाहीन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed